फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Immediately fill the potholes of Kawad road : rana

कांवड़ मार्ग के गड्ढों को तत्काल भरवा दें : राणा

Wed, 01 Aug 2018 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 01 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Immediately fill the potholes of Kawad road : rana
शामली कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा। - फोटो : अमर उजाला
शामली में प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि कांवड़ ला रहे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को कांवड़ियों की समस्याओं को प्राथमिकता में रखकर कार्य करना होगा। उन्होंने बरसात के कारण कांवड़ यात्रा मार्ग पर हुए गड्ढों को तत्काल भरवाने के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पथ प्रकाश की व्यवस्था भी उचित होनी चाहिए। कांविड़यों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
बुधवार को शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं और पुलिस प्रशासन के इंतजाम को लेकर गन्ना विकास राज्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि कांवड़ यात्रा महोत्सव आस्था से जुड़ा है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लाखों श्रद्धालु कांवड़ियां आते हैं। शामली जनपद से भी बड़ी संख्या में कांवड़िया गुजरते हैं। शासन की मंशा भी यही है कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण मार्गों पर गड्ढे हो गए हैं, जिस कारण कांवड़ यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है। इसलिए लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी है कि कांवड़ मार्ग के गड्ढों को तत्काल भरवा दें।
विज्ञापन
विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ मार्ग पर पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रहे। पथ प्रकाश में लगी लाइटें रात में भी सुचारु रहें। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार से उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के इंतजाम के बारे में चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं तथा कांवड़ियो की जानकारी के लिए संकेतक बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके अलावा यमुना नदी पर गोताखोरों की टीम लगाई गई है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर प्रत्येक विभाग को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त करके ड्यूटी लगा दी गई हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी केबी सिंह, एसडीएम सुरजीत सिंह, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed