फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Illegally buying cane busted

अवैध रूप से गन्ना खरीद का भंडाफोड़

Fri, 15 Jan 2016 01:32 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 15 Jan 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Illegally buying cane busted
शामली। अवैध रूप से गन्ना खरीदकर उत्तराखंड सप्लाई किया जा रहा है। जिला गन्ना अधिकारी और अपर दोआब शुगर मिल शामली अफसरों के संयुक्त चेकिंग में मामला पकड़ा गया है।
विज्ञापन


कई दिन से गन्ना अधिकारियों और मिल प्रबंधन को सूचना मिल रही थी कि जिले अवैध रूप से गन्ना खरीदकर उत्तराखंड और हरियाणा की चीनी मिलों को पहुंचाया जा रहा है। इस कार्य में काफी लोग लगे हुए हैं। इसी के चलते जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती और अपर दोआब शुगर मिल शामली के उपमहाप्रबंधक (केन) नरेश कुमार टीम के साथ बृहस्पतिवार सुबह गोहरपुर और जसाला में गन्ना क्रय केंद्रों पर पहुंचकर चेकिंग कराई। शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि गोहरपुर से अवैध रूप से गन्ना खरीद करके ट्रक में लादकर गन्ना उत्तराखंड भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती ने बताया कि टीम ने मुजफ्फरनगर मार्ग पर बनत से गोहरपुर की तरफ जाने वाले मोड़ पर ट्रक रुकवा लिया, जिसमें गन्ना लदा हुआ था। ट्रक चालक राजकुमार निवासी मलकपुर से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उक्त गन्ना उत्तराखंड की इकबालपुर चीनी मिल ले जा रहा था। इसके बाद गन्ने से लदा ट्रक एसटी तिराहा पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया गया और ड्राइवर राजकुमार को आदर्श मंडी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed