{"_id":"62bf3b1b3beeea043271245f","slug":"illegal-occupation-of-nawab-pond-removed-shamli-news-mrt595151193","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाब तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे पर चलवाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाब तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे पर चलवाया बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 15 दिन पहले नगर पालिका ने 9 कब्जाधारियो को दिए थे नोटिस
- 3 परिवारो ने स्वयं कब्जा छोड़ दिया, एक परिवार ने स्वयं अपना कब्जा हटाया
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। प्राचीन नवाब तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा करके बनाए गए घेर को पालिका प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। कुछ परिवार स्वयं कब्जा छोड़ कर चले गए। बाकी कब्जाधारियों को कड़ी चेतावनी दी गई।
करीब 15 दिन पहले नगर पालिका ईओ ने नवाब तालाब पर अवैध कब्जा करके रहने वाले 9 परिवारों को नोटिस जारी किए थे। शुक्रवार को ईओ ने पालिका टीम के साथ नवाब तालाब की निरीक्षण किया। इस दौरान एक मकान मालिक ने मकान के आगे तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा करके पशु बांधने के लिए घेर बना रखा था। नोटिस अवधि पूरी होने जाने के बाद भी कब्जा नहीं हटाने पर पालिका की टीम ने घेर को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। नवाब तालाब के खंडहर महल में 5 परिवार मकान बना कर रह रहे थे, जिनमें से तीन परिवार स्वयं कब्जा छोड़कर दूसरी जगह चले गए थे। जबकि महल के पीछे भी एक मकान को स्वयं ध्वस्त करा दिया गया था। बाकी कब्जाधारियों को जल्द ही कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई।
ईओ मणि अरोरा ने बताया कि नवाब तालाब पर अवैध तरीके से बनाया गया एक घेर बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया है। कुछ परिवार कब्जा छोड़ कर चले गए। बाकी परिवारों को भी जल्द ही कब्जा छोड़ने की चेतावनी दी गई है।