{"_id":"6297aedc0194b7688752830e","slug":"illegal-construction-on-the-pond-in-gandrau-and-aldi-demolished-shamli-news-mrt591135531","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदराऊ व आल्दी में तालाब पर अवैध निर्माण कराए ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदराऊ व आल्दी में तालाब पर अवैध निर्माण कराए ध्वस्त
विज्ञापन
कैराना के गांव गंदराऊ में तालाब की सरकारी भूमि से अवैध कब्जा ध्वस्त करता बुलडोजर।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदराऊ व आल्दी में तालाब पर अवैध निर्माण कराए ध्वस्त
शामली, कैराना। राजस्व विभाग की टीमों ने गंदराऊ व आल्दी में तालाब की सरकारी भूमि पर अस्थाई निर्माण को ध्वस्त करा दिया। चकरोड की भूमि को 30 साल बाद कब्जा मुक्त कराया गया है।
तहसीलदार प्रियंका जायसवाल के निर्देश पर बुधवार को राजस्व कानूनगो सोहनपाल ने हलका लेखपालों व पुलिस के साथ गांव गंदराऊ में तालाब की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए निशानदेही कराई। गंदराऊ में तालाब की भूमि का रकबा 30 बीघा है। जिसमें से करीब तीन बीघा पर स्थायी मकान व अस्थायी निर्माण किए गए थे। राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की पैमाइश कराने के बाद अस्थाई निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। स्थायी रूप से बनाए गए करीब 30 मकानों को नोटिस जारी करने की तैयारी है।
वहीं, दूसरी टीम में राजस्व कानूनगो अंकित तोमर ने हलका लेखपाल व पुलिस बल के साथ गांव आल्दी में तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। यहां पर तालाब की भूमि का रकबा करीब 27 बीघा है। जिसमें से हारुन, शाहदीन, अख्तर, सुभान व उमरा आदि ने करीब छह बीघा भूमि पर अवैध कब्जा करके मकान बनाकर स्थायी व अस्थायी निर्माण कर रखा था। इस तालाब तक बुलडोजर जाने का रास्ता नहीं होने के कारण राजस्व विभाग की टीम ने अपने साथ लाए मजदूरों से अस्थायी निर्माण को ध्वस्त कराया। साथ ही स्थायी मकानों को नोटिस दिए गए।
विज्ञापन
30 साल बाद चकरोड की भूमि हुई कब्जा मुक्त
तीतरवाड़ा में करीब 30 साल के बाद चकरोड की भूमि कब्जा मुक्त करा दी गई। तीतरवाड़ा में चकरोड की करीब डेढ़ बीघा सरकारी भूमि पर करीब 30 सालों से तीन भाईयों का कब्जा चला आ रहा था। जिस पर तीनों भाईयों ने फसल बो रखी थी। बुधवार को राजस्व विभाग ने चकरोड की भूमि पर बोई गई फसल को बुलडोजर से नष्ट करा दिया और चकरोड का सीमांकन कर दिया। तहसीलदार प्रियंका जायसवाल ने बताया कि गंदराऊ व आल्दी में तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। जबकि तीतरवाडा में करीब 30 साल बाद चकरोड की भूमि कब्जा मुक्त करायी गई।
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
थानाभवन। एसडीएम बृजेश सिंह थानाभवन नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी व पुलिस टीम के साथ बुलडोजर लेकर नगर के दिल्ली सहारनपुर रोड पर पहुंचे। जहां पर लोगों से अतिक्रमण को तुरंत हटाने की चेतावनी दी। अतिक्रमण न हटाने पर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता एसएसआई पुलिस प्रमोद कुमार नगर पंचायत कर्मचारी व पुलिस टीम मौजूद रही।
ग्राम पंचायत की भूमि कराई कब्जा मुक्त
झिंझाना। गाड़ीवाला चौराहा के निकट ग्राम पंचायत की बंजर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को एसडीएम कैराना ने राजस्व विभाग की टीम के साथ कब्जा मुक्त कराया।
मेरठ-करनाल हाईवे पर गाड़ीवाला चौराहा के निकट स्थित भूिम पर मिट्टी डालकर झिंझाना निवासी फिरोज खान ने दुकानों पर जाने के लिए रास्ता बना रखा था। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान बबलू कश्यप ने एसडीएम कैराना से की थी। मंगलवार शाम एसडीएम संदीप कुमार राजस्व विभाग की टीम के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और ग्राम पंचायत की भूमि को कब्जा मुक्त कराया।

कैराना के गांव आल्दी में तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण तोड़ते कर्मचारी।- फोटो : SHAMLI