फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Illegal arms factory caught

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी

Wed, 19 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory caught
बाबरी पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्टरी से पकड़ा गया अस्लाह और आरोपी। - फोटो : SHAMLI
अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी
विज्ञापन

बाबरी (शामली)। बाबरी थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर बने-अधबने तमंचे, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण और कारतूस बरामद किए हैं।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अवैध शस्त्रों के विरुद्ध जनपद पुलिस को अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को बाबरी पुलिस और एसओजी शामली की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालन की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई की गई। गांव बुटराड़ा के जंगल में बंद पड़े क्रशर पर छापा मारा। पुलिस ने मौके पर अवैध शस्त्र का निर्माण करते हुए जुनैद उर्फ जुन्ना निवासी गांव खंदरावली थाना कांधला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने-अधबने शस्त्र, उपकरण व कारतूस बरामद हुए। एसपी का कहना है कि अवैध शस्त्र फैक्टरी में बन रहे अवैध हथियारों का इस्तेमाल आगामी विधानसभा चुनाव में अपराध के लिए किया जा सकता था। आरोपी से पूछताछ कर यह जानकारी की जा रही है, अभी तक किन लोगों को अवैध हथियार बेचे गए व सप्लाई किए गए हैं, उनका पता कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये बरामद हुए अवैध शस्त्र व उपकरण
एक रायफल 315 बोर, एक बंदूक 12 बोर, तीन तमंचे 315 बोर, पांच मस्कट 12 बोर, तीन बैरल छोटी 315 बोर, पांच अधबनी पाइप, 11 कारतूस 12 बोर, चार कारतूस 315 बोर, एक खोखा 315 बोर, एक वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीन, शिकंजा आदि शस्त्र बनाने के उपकरण।

बाबरी पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी से पकड़ा तमंचे बनाने का सामान।

बाबरी पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी से पकड़ा तमंचे बनाने का सामान।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed