फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Illegal arms factory caught, four arrested

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, चार गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory caught, four arrested
शामली कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े अवैध शस्त्र बनाने वाले आरोपी। - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने गांव बलवा के जंगल में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हैं। मौके से बड़ी संख्या में बने-अधबने तमंचे, कारतूस और बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस को रविवार रात सूचना मिली कि गांव बलवा के जंगल में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी चल रही है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की और अवैध शस्त्र बनाते चार आरोपियों को को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों के नाम नवाब, इस्लाम व राजीव निवासी गांव बलवा थाना कोतवाली शामली और नफीस निवासी गांव मंदवाड़ा थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर है, जबकि फरार आरोपियों के नाम कादिर व इंसार निवासी गांव बलवा है। एसपी ने बताया कि अवैध शस्त्र बनाने के आरोप में गिरफ्तार व फरार आरोपियों पर पूर्व में भी आर्म्स एक्ट व अन्य मामलों में कई-कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है ।
विज्ञापन

मौके से बरामद हुए अवैध शस्त्र व उपकरण
14 तमंचे 315 बोर, दो तमंचे 12 बोर, 01 तमंचा 32 बोर, चार अद्धे तमंचे जिनमें एक तमंचा 315 बोर, 3 तमंचे 12 बोर के, 15 बॉडी/बट अधबने तमंचे, 26 नाल जिसमें तीन नाल बड़ी 12 बोर, 20 नाल छोटी 12 बोर, 3 नाल छोटी 315 बोर की, 19 कारतूस जिनमें 10 कारतूस 315 बोर, 9 कारतूस 12 बोर के, वेल्डिंग मशीन इलेक्ट्रिक, ड्रिल मशीन, बांक लकड़ी से जुड़ा, ग्राइंडर मशीन इलेक्ट्रिक, चार मोबाइल फोन, सात रेती, तीन हथौड़ी, प्लास, पेचकस, आरी ब्लेड, ड्रिल पिन, स्प्रिंग, फायरिंग पिन, हेमर, हेमर लकड़ी के गुटके, छैनी, तमंचा बाड़ी बनाने के लोहे के पीस, पायना, स्क्रू, पत्ती आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed