{"_id":"60eb311c8ebc3ec7d8772c5b","slug":"iia-will-solve-the-problems-of-entrepreneurs-shamli-news-mrt546918654","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराएगी आईआईए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराएगी आईआईए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के पद ग्रहण समारोह में उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने की बात कही गई। शामली चैप्टर के नए चेयरमैन अनुज गर्ग ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से उद्यमियों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
शनिवार रात कैराना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर वर्ष 2021 से 2023 के लिए टीम आईआईए चैप्टर शामली का पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया। निवर्तमान चेयरमैन अशोक मित्तल ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से नामित नए चेयरमैन अनुज गर्ग, महासचिव सुधीर धीमान, सचिव भारत मित्तल, कोषाध्यक्ष अभिनव बंसल, उपाध्यक्ष आशीष जैन एवं विशाल गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया। चेयरमैन ने बताया कि सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने के उद्देश्य से सभी एनओसी ऑनलाइन आवेदन करने का नियम बनाया है। इससे उद्यमियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनकी इस परेशानी का समाधान करने के लिए एक एक्सपर्ट व्यक्ति की स्थायी तौर पर एसोसियेशन में नियुक्ति की जाएगी, ताकि उद्यमियों के सभी ऑनलाइन कार्य एसोसिएशन के सहयोग से संपन्न हो सकें।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार उद्यमियों के हित के लिए लगातार कदम उठा रही है। शामली में हाइवे का जाल बिछ रहा है। कंडेला औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए भी कई काम किये गए। मौके पर आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव कृष्ण सिंघल, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अश्वनी खंडेलवाल, कुश पुरी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रमोद सड़ाना, सीईसी सदस्य अशोक बंसल, संरक्षक जेके जैन, मोहित जैन, वेदप्रकाश आर्य, आशीष जैन, शिशिर जैन, प्रवीण गोयल आदि उद्यमी मौजूद रहे।