{"_id":"6224fd7bdaf20b6f1c5dad49","slug":"if-you-want-to-pay-the-bill-then-you-have-to-go-through-the-mud-shamli-news-mrt5794955170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का बिल जमा करना है तो कीचड़ से गुजरना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का बिल जमा करना है तो कीचड़ से गुजरना होगा
विज्ञापन
थानाभवन में बिजलीघर जाने के रास्ते में भरा पानी।
- फोटो : SHAMLI
थानाभवन। अधिकारियों की लापरवाही के कारण कस्बे की आम जनता को कीचड़ में दो-चार होना पड़ रहा है। हालत यह है कि बिजलीघर में जाने का रास्ता पिछले कई माह से क्षतिग्रस्त हालत में है। जिसमें हमेशा पानी भरा रहता है। ऐसे में लोगों को यहां से आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं।
कस्बे का बिजलीघर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित है। हाईवे से बिजलीघर तक पहुंचने के लिए करीब सौ मीटर का एक रास्ता बनाया हुआ है। हालात ये है कि पिछले कई महीनों से यह रास्ता टूटा पड़ा है। रास्ता क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां हमेशा पानी भरा रहता है। दूसरी तरफ बिजली का बिल जमा करने के लिए यहां दिनभर कस्बे व आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में रास्ते पर पानी भरा होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अपने वाहन से आने वाले लोग तो यहां से जैसे-तैसे निकल जाते हैं, लेकिन पैदल आने वालों के कपड़े कीचड़ से गंदे होने तय है। कस्बा निवासी कपिल वर्मा, सतीश, विनोद, राजपाल, अरविंद आदि ने बताया कि बिजली का बिल जमा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में अधिकारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई करने को ही तैयार नहीं है।
विज्ञापन
अवर अभियंता अमितोष मौर्य ने बताया कि इस बारे में कई बार शीर्ष अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है। साथ ही कई बार नगर पंचायत कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई है। उम्मीद है कि जल्द रास्ते की मरम्मत करा दी जाएगी।