फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If the payment is not paid, the farmer will change the religion

‘भुगतान नहीं तो धर्म परिवर्तन करेंगे किसान’

Sat, 19 Jan 2019 11:27 PM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 19 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
If the payment is not paid, the farmer will change the religion
शामली कलक्ट्रेट में नमाज अदा करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
शामली। नए और पुराने संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का चौथे दिन भी कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना जारी रहा। इस दौरान किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए नमाज अदा की। चेतावनी दी कि 20 जनवरी तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया, तो किसान धर्म परिवर्तन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन




शनिवार को किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना जारी रहा। धरना स्थल पर दोपहर दो बजे सरकार को निष्क्रिय मानते हुए नमाज अदा की। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने कहा कि गन्ने का संपूर्ण बकाया भुगतान के लिए कलक्ट्रेट में पिछले चार दिन से प्रदर्शन चल रहा है। डीएम ने किसानों की समस्या का 20 जनवरी तक समस्या समाधान करने का समय दिया है। गन्ने के संपूर्ण भुुगतान की मांग के लिए किसान मुंडन कराकर और अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन कर चुके हैं। उसके बाद भी सरकार किसानों की समस्याओं पर गौर नहीं कर रही है। चेतावनी दी कि 20 जनवरी तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया, तो किसान धर्म परिवर्तन करने को मजबूर हो जाएंगे। गठवाला खाप के चौधरी हरिकिशन मलिक के पुत्र राजेंद्र सिंह मलिक की अध्यक्षता में चले बेमियादी धरने में कहा कि 21 जनवरी को कलक्ट्रेट में किसानों की विशाल पंचायत आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन





उन्होंने किसानों से भारी संख्या में कलक्ट्रेट में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से गन्ने का संपूर्ण बकाया भुगतान चीनी मिलों से कराए जाने की मांग की है। मौके पर सगीर त्यागी, इसरार त्यागी, अकलीम, फुरकान, बलवा के पूर्व प्रधान हासिम, अकबर अली, चौधरी श्याम सिंह, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनोज पंवार, जयवीर सिंह कुड़ाना, मास्टर भोपाल सिंह, संजीव लिलौन, रणवीर सिंह, अकबर अली, श्याम सिंह गुर्जर, इसरार त्यागी मौजूद रहे। संचालन जगवीर सिंह फौजी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गन्ना तौल केंद्र पर घटतौली से किसान खफा
कैराना। ऊन शुगर मिल के गन्ना तौल केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाते हुए किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने थाना समाधान दिवस में जाकर डीएम से शिकायत की।
शनिवार सुबह नंगलाराई में स्थित ऊन शुगर मिल के गन्ना तौल केंद्र पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप था कि गन्ना तौल केंद्र पर  घटतौली हो रही है। किसानों से सही व्यवहार नहीं होता। कुुछ किसानों ने घटतौली से खफा होकर केंद्र पर अपना गन्ना भी तुलवाए जाने से इंकार कर दिया, जिस कारण वहां गन्ने से लदी दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी लाइनें लग गई और मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। इसके बाद मोहम्मदपुर राई के गुस्साए किसान थाना समाधान दिवस में पहुंच गए। यहां उन्होंने बताया कि उनका गन्ना तौल केंद्र नंगलाराई लगता है। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत डीएम अखिलेश सिंह से करते हुए कार्रवाई की मांग की। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान महबूब हसन, यामीन, यूसुफ, इनाम, शमशाद अली, ताहिर, इकराम, अब्दुल हमीद, तहसीन, शहजाद आदि किसान मौजूद थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed