फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   IDs get hacked as soon as you click on the link

Shamli News: लिंक पर क्लिक करते ही हैक हो गईं आईडी

Sun, 05 May 2024 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 05 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
IDs get hacked as soon as you click on the link
शामली। अनजान लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें। यह साइबर अपराधियों का जाल हो सकता है। साइबर अपराधी इसी तरह के लिंक भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। शामली में भी साइबर अपराधियों ने कुछ लोगों के अश्लील वीडियो बनाकर ठगी है। अभी भी लोगों के पास लिंक भेजकर ठगी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


शामली शहर के ही युवक को अनजान लिंक पर क्लिक करना महंगा पड़ गया। उसकी सोशल मीडिया की सभी आईडी हैक कर ली गईं। इसके बाद हैकर ने लड़कियों के साथ उसका अश्लील वीडियो बनाकर पांच लाख रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन

- अनजान नंबर से आया था लिंक

पीड़ित युवक ने बताया कि एक अनजान नंबर से उसके पास लिंक आया था। लिंक पर टच करते ही एक एप डाउनलोड हो गया। इसके बाद युवक के नंबरों से बनीं सभी आईडी हैक हो गईं। हैकर ने आपत्तिजनक अवस्था में लड़कियों के साथ उसके फोटो एडिट कर वीडियो बनाकर भेजे। अश्लील वीडियो और फोटो देख युवक के होश उड़ गए। रिश्तेदारों को भी युवक की अश्लील वीडियो भेजी गई। झिंझाना, कैराना के दो लोगों के पास भी लिंक भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- साइबर एक्सपर्ट एसपी अभिषेक और इंस्पेक्टर संजीव भटनागर के अनुसार ये बरतें सावधानी
- किसी को आधार कार्ड या पैनकार्ड की डिटेल न दें।

- किसी नए लिंक पर क्लिक न करें।
- किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।

- किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।

- वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।

- ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
- cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
---- पाठकों के सवाल...
सवाल : आजकल कम समय में अधिक रुपये देने वाले एप आ गए हैं। ये लालच देते हैं, इनसे कैसे बचा जाए? - सुनील

जवाब : सबसे पहले याद रखें कि बिना मेहनत कुछ नहीं मिलेगा। ऐसे एप को डाउनलोड नहीं करें। इनके लिंक पर भी क्लिक करने से बचें।
सवाल : डीपफेक में वीडियो को परिवर्तित किया जाता है। ऐसा होने पर क्या करें? - जिशान खान

जवाब : अगर किसी का असहमति से डीपफेक वीडियो बना है तो पुलिस में शिकायत करें। सोशल साइट पर साझा होने पर उसका लिंक कॉपी करके साइबर शाखा को कार्रवाई के लिए दे सकते हैं।
व्हाट्सएप की प्राइवेसी सेटिंग बदलें

इंस्पेक्टर संजीव भटनागर के अनुसार, आजकल व्हाट्सएप ग्रुप पर बिना अनुमति के कोई भी किसी को जोड़ लेता है। अनावश्यक लिंक, वीडियो व फोटो आते हैं। इससे बचने के लिए प्राइवेसी सेटिंग में बदलाव करें। ताकि ग्रुप में जोड़ने से पहले आपकी अनुमति ली जा सके।


नोट...आपके साथ भी किसी तरह की साइबर ठगी या फिर ठगी का प्रयास हुआ तो अमर उजाला के मोबाइल नंबर 9548521732 पर व्हाट्सएप या फिर कॉल कर जानकारी दे सकते हैं। साइबर क्राइम को लेकर आपकी कोई शंका है कि हमें भेजें, साइबर एक्सपर्ट से उनका जवाब दिलाने का प्रयास किया जाएगा। आपकी समस्या को अखबार में भी प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed