{"_id":"62bb5610d49ba300703a9980","slug":"i-will-use-my-funds-to-promote-the-game-shamli-news-mrt594829750","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी निधि का खेल को बढ़ावा देने में करूंगा प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी निधि का खेल को बढ़ावा देने में करूंगा प्रयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी निधि का खेल को बढ़ावा देने में करूंगा प्रयोग
चौधरी जयंत सिंह ने युवा पंचायत के दौरान एक और घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में खेल सुविधाएं नहीं हैं। सरकार की खेल को लेकर नीति भी ठीक नहीं है। जिसके चलते यहां के खिलाड़ियों को दिल्ली और हरियाणा की टीमों में खेलना पड़ता है। खेल सुविधाएं बढ़ाने को मैं अपनी पूरी निधि यहां सुविधाएं उपलब्ध कराने में करूंगा।
गंजे को कंघा व मुर्गे को लाइफ इंश्योरेंस बेच देते हैं ये लोग
चौधरी जयंत ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग बेचने में बहुत माहिर हैं। एक-एक कर सरकारी उपक्रम बेचे जा रहे हैं। बेचने में इनका कोई मुकाबला नहीं है। ये गंजे को कंघा और मुर्गे को लाइफ इंश्योरेंस बेच सकते हैं।
छात्र राजनीति के दिग्गजों के हाथों में युवा पंचायत की कमान
चौधरी जयंत सिंह ने युवा पंचायतों के इंतजाम की कमान छात्र राजनीति के दो दिग्गजों के हाथ में है। मद्य निषेद्य विभाग के अध्यक्ष रहे डॉ. कुलदीप उज्ज्वल और डॉ. राजकुमार सांगवान इन पंचायतों का इंतजाम देख रहे हैं। डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने छात्र राजनीति की शुरूआत चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ के अध्यक्ष पद से की थी। जबकि डॉ. राजकुमार सांगवान को तमाम छात्र नेता अपना गुरु मानते हैं।
विज्ञापन
विधायकों ने की पेंशन छोड़ने की घोषणा
युवा पंचायत में सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने अपनी विधायक की पेंशन छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार दे तो वह पेंशन अस्वीकार कर देंगे। इस पर चौधरी जयंत ने अपने संबोधन के दौरान चुटकी ली, कहा कि अभी पेंशन शुरू होने में समय है। हो सकता है जनता फिर से मौका दे।
अग्निपथ योजना से निराश हैं युवा
केंद्रीय खादी ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व चेयरमैन यशवीर सिंह ने कहा कि सरकारी विभागों में हजारों की संख्या में पद रिक्त हैं। इन पदों पर कई वर्षों से भर्ती नहीं हो रही है। सरकार भर्ती कर युवाओं को नौकरी दे। अग्निपथ योजना से युवा भ्रमित ही नहीं बल्कि उनका जीवन अंधकारमय हो जाएगा। इस योजना से युवा निराश हैं।
खाप चौधरियों ने जयंत को पगड़ी बांधी
बाबा श्याम सिंह, बाबा संजय कालखंडे, बाबा शौकेंद्र, बाबा महिपाल सहित खाप चौधरियों ने जयंत चौधरी की पगड़ी बांधकर स्वागत किया। पगड़ी बांधने वालों में सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, अशरफ अली आदि भी शामिल रहे।
युवा पंचायत में ये रहे शामिल
युवा पंचायत की अध्यक्षता बिलाल प्रधान ने की। गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह, छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार, अहमद हमीद, कंवर हसन, ललित चौधरी, अनिल आर्य, जयवीर सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, ऋषिराज राझड़, फारूख अहमद, रामकुमार वर्मा, वाजिद अली, विपिन वाल्मीक, सवित मलिक, राजू तोमर सिरसली, सुखबीर सिंह गठीना, प्रशांत कन्नौजिया आदि ने भी संबोधित किया।

शामली क्षेत्र के गांव काबड़ौत में युवा पंचायत में चौधरी जयंत सिंह का स्वागत करते सदर विधायक प्र?- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव काबड़ौत में युवा पंचायत में चौधरी जयंत सिंह व खाप चौधरी बाबा श्याम सिंह व ब?- फोटो : SHAMLI