फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Husband caught while living with another woman

दूसरी महिला के साथ रहते हुए पति को पकड़ा

Thu, 04 Mar 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Husband caught while living with another woman
दूसरी महिला के साथ रहते हुए पति को पकड़ा
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। मुंबई से एक महिला अपने पति की तलाश में गांव खेड़ा गदाई पहुंची, तो उसका पति दूसरी महिला के साथ रहता मिला। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ।
क्षेत्र के गांव खेड़ा गदाई निवासी व्यक्ति कई साल से मुंबई में रहकर रोजगार कर रहा था। इसी दौरान मुंबई की ही रहने वाली एक महिला से उसने विवाह कर लिया। उनके तीन बच्चे हैं। मुुंबई से थानाभवन थाने पहुंची महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति लॉकडाउन से पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। लगभग आठ माह बाद महिला को पता चला कि उसका पति थानाभवन के गांव खेड़ा गदाई में दूसरी महिला के साथ रह रहा है।

महिला तलाश करते हुए गांव पहुंची जहां पर पता चला कि पति का दूसरी महिला से पहले से संबंध है। उसके भी दो बच्चे हैं। मामला थाने पहुंचा तो विवाद हंगामे में बदल गया। घंटों हंगामे के बीच थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच बैठक का दौर शुरू हुआ। बाद में दोनों महिलाएं साथ रहने के लिए राजी हो गईं। तय हुआ कि दोनों मुंबई में रहेंगी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed