{"_id":"57ec0d4b4f1c1b073d57616c","slug":"hukum-singh-arrived-in-delhi-will-today-hold-talks","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पहुंचे हुकुम सिंह, आज होगी वार्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पहुंचे हुकुम सिंह, आज होगी वार्ता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना पलायन प्रकरण पर अगली रणनीति के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता के लिए सांसद हुकुम सिंह बुधवार को दिल्ली पहुंच गए। बृहस्पतिवार को मीटिंग होगी, जिसमें आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
पलायन को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की जांच रिपोर्ट आने के बाद भाजपा ने इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बड़ा मुद्दा बनाने की कवायद शुरू कर दी थी। पलायन प्रकरण उठाने वाले कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह की पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग होनी है। बताया जा रहा था कि सांसद हुकुम सिंह सहित पश्चिमी यूपी के पांच सांसद इस मुद्दे को लेकर विभिन्न कस्बों में भ्रमण करेंगे।
टीम में शामिल सांसदों के नाम तय होने के साथ ही आंदोलन की रणनीति भी तय की जानी थी। पहले यह मीटिंग बुधवार को होनी थी, लेकिन अब बृहस्पतिवार को होगी। उसके लिए बुधवार को भाजपा सांसद हुकुम सिंह दिल्ली रवाना हो गए। शाम को वह दिल्ली पहुंच गए। सांसद हुकुम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता होने के बाद ही कोई निर्णय होगा।