{"_id":"c6d424cc43fa1f7e2c766ed5bbb27c8a","slug":"htyaropion-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की गिरफ्तारी हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी हो
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। झिंझाना रोड पर विवाहिता की निर्मम हत्या के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर धरना दिया। आरोप था कि हत्यारोपी खुले घूम रहे हैं और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। बाद में सीओ शामली ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।
झिंझाना रोड स्थित टीचर्स कालोनी में विवाहिता साक्षी की 24 दिसंबर को निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव आमवाली निवासी साक्षी के भाई अनुराग ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने मृतका की सास उर्मिला व पति रोबिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि ननदोई मोहित, ननद अंशू, ससुर तेजवीर अभी फरार चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को साक्षी के परिजन आमवाली के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया।
परिजनों का आरोप था कि पुलिस फरार हत्यारोपियों को नहीं पकड़ रही है। वह खुले आम घूम रहे हैं। इस दौरान एसपी दफ्तर पर परिजनों व ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। बाद में सीओ शामली निशांक शर्मा वहां पहुंचे और उन्होंने पीड़ितों को समझा बुझाकर शांत कराया। सीओ ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि फरार चल रहे अन्य हत्यारोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान राजबीर मलिक, योगेन्द्र, जसवीर, अनुराग, बिट्टू, दीपक, नितिन, गौरव, मोहित, वेदपाल, विरेन्द्र, हरेन्द्र, अनुराग, राजीव, राकेश देवी, सुशीला, फूलमति, कृष्णा देवी, संतोष, ममता, सुशीला आदि मौजूद रहे।