फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   How to treat patients without resources

संसाधनों के बिना कैसे हो मरीजों का उपचार

Wed, 27 Apr 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
How to treat patients without resources
झिंझाना। चिकित्सा संसाधनों के बिना किसी रोग का उपचार ठीक से संभव नहीं हो पाता। वैसे ही झिंझाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले करीब डेढ़ साल से दंत चिकित्सक की तैनाती है, लेकिन संसाधन के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है। काफी संख्या में दंत मरीज अस्पताल में आते तो हैं, लेकिन संसाधनों की कमी में मायूस लौट जाते हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर छह से सात किमी तक के दायरे के मरीज विभिन्न प्रकार के रोगों का उपचार कराने के लिए आते हैं। करीब डेढ़ साल से यहां दंत चिकित्सक सुनील कुमार की तैनात है, मगर संसाधनों के अभाव में मरीजों को सिर्फ रोकथाम के लिए दवाई दे देते हैं।
विज्ञापन

दंत रोगी मोनिका, राजपाल, कन्हैया, अलका, पिंटू, बानो, साक्षी आदि ने बताया कि अस्पताल में डेंटल चेयर नहीं है और न ही कोई एक्स-रे या कोई मशीन है। जिसके चलते उन्हें समुचित इलाज नहीं मिल पाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रिंस मिश्रा ने बताया कि कोरोना काल के लगभग दो वर्ष पूरे होने को है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग का ध्यान कोरोना से निपटने में था। उच्चाधिकारियों को पत्र लिख है और हमें जल्द ही संसाधनों के पूरा होने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed