{"_id":"6201648798cb4e7b7c76e944","slug":"hope-to-set-up-ct-scan-unit-in-district-hospital-shamli-news-mrt576180046","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट लगने की जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट लगने की जगी उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट लगने की जागी उम्मीद
शामली। आचार संहिता हटने के बाद जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट चालू होने की उम्मीद जगी है। पीपीपी मॉडल के तहत प्रस्तावित सीटी स्कैन यूनिट के लिए एक एजेंसी की टीम ने जिला अस्पताल का दौरा कर जगह देखी है, जो उन्होंने पर्याप्त बताई है। टीम ने आश्वस्त किया कि आचार संहिता हटने के बाद शासन स्तर से प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
पूर्वी यमुना नहर पटरी पर गांव मुंडेट के निकट स्थित जिला अस्पताल में पीपीपी मॉडल के तहत सीटी स्कैन यूनिट प्रस्तावित है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि पीपीपी मोड पर सीटी स्कैन यूनिट लगाई जाएगी। यूनिट चालू होने पर मरीजों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। जो कंपनी इस यूनिट को लगाएगी, उसका शासन स्तर पर अनुबंध होगा और निर्धारित दर से शासन स्तर से ही भुगतान होगा।
शासन ने दिसंबर में सीटी स्कैन यूनिट के लिए जगह को लेकर प्रस्ताव मांगा था। इस यूनिट के लिए 1600 वर्ग फुट जगह की जरूरत बताई थी, लेकिन अस्पताल में उपलब्ध 930 वर्ग फुट का प्रस्ताव भेजा गया था। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह एक एजेंसी की टीम ने अस्पताल का दौरा कर उपलब्ध जगह को देखा। टीम ने यूनिट के लिए जगह को पर्याप्त बताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता हटने के बाद शासन स्तर पर सीटी स्कैन यूनिट लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव के बाद जल्द ही सीटी स्कैन यूनिट चालू हो जाएगी।