शामली। राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई का संयुक्त सात दिवसीय शिविर के छठे दिन छात्र-छात्राओं को होम्योपैथिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी गई।
बुधवार को शहर के माजरा रोड स्थित वीवी पीजी कालेज में डॉक्टर हासिम अली और प्रधानाचार्या डॉ. वंदना द्वारा मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके शिविर शुभारंभ किया। स्वयंसेवकों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। डॉ. हासिम अली ने छात्र-छात्राओं को होम्योपैथिक के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने होम्योपैथिक दवाई खाते हैं तो एलोपैथिक से बचाना चाहिए। होम्योपैथिक दवाई से कोई भी नकारात्मक प्रभाव शरीर पर नहीं पड़ते हैं। मास्टर ट्रेनर डॉ. रितु जैन द्वारा बालिकाओं को संवेदनशील मुद्दों पर अलग तरीके से संवाद करने की कोशिश करें, जब संवाद कर रहे हो, तब अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। छात्राओं की पिंक मैराथन का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा पतंगों के माध्यम से समाज में जागरूकता का अभियान चलाया। संचालन डॉ. भूपेंद्र कुमार ने किया। मौके पर कार्यक्रम अधिकारी गिरीश नारायण यादव, डॉ. मंजू मगन, डॉ. नीना छोकरा, जयविंदर तोमर, डॉ. छवि संगल, डॉ. बबली, कार्तिक वर्मा आदि मौजूूूद रहे।

शामली वीवी डिग्री कॉलेज में पतंग द्वारा संदेश देती शिक्षिकाएं- फोटो : SHAMLI