{"_id":"5a959e514f1c1b410b8bb66b","slug":"holika-combustion-will-be-done-at-528-places-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 528 स्थानों पर होगा होलिका दहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 528 स्थानों पर होगा होलिका दहन
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
holi
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सतर्क दिखाई दे रहा है। पूरे जिले में 528 जगह होलिका का दहन किया जाएगा। इन सभी होलिका पर निगरानी रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार किया गया है। होलिका स्थल पर एक होमगार्ड की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा चार-पांच होलिका पर गश्त की जिम्मेदारी कांस्टेबल की रहेगी। 15-20 होलिका स्थल की जिम्मेदारी एसआई को दी गई है। इसके साथ ही एसपी के सख्त आदेश है कि यदि कोई खुराफात करता है तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया जाए।
पांच-पांच लोगों की कमेटी बनाई गई
जहां होलिका का दहन होना है वहां पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तथा शांति पूर्वक होली का त्योहार संपन्न हो सके। इसके लिये गांव और मोहल्ले में पांच-पांच लोगों की एक कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी से होलिका का दहन कराने से गांव में शांति पूर्वक होली मनवाने की जिम्मेदारी रहेगी।
गाड़ियों की मूवमेंट बढ़ाई गई
पूरे जिले में डायल-100 की गाड़ियों को उस होली और दुल्हैंडी के दिन भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी के आदेश पर है कि सभी पीआरवी गतिशील रहे ओर खासकर आबादी के बीच। इसके अलावा थाना प्रभारियों को भी क्षेत्र में अलग से दो-दो गाड़ियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एचएस, खुराफातियों और संदिग्धों को दिए गये नोटिस
होली के मद्देनजर पुलिस ने ऐसे लोगों को चिह्नित किया है, जो होली के त्योहार पर पूर्व में खुराफाती रहे है और झगड़ों में शामिल रहे है। इसके अलावा थानाक्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटरों को भी पुलिस ने नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि यदि क्षेत्र में कोई गड़बड़ होती है तो कार्रवाई की जाएगी।
थाना होलिका दहन सेक्टर नोटिस
शामली 83 सात 150
कैराना 72 छह 120
कांधला 67 सात 31
आदर्शमंडी 48 चार 125
थानाभवन 108 पांच 212
बाबरी 67 चार 85
चौसाना 32 तीन 50
गढ़ीपुख्ता 51 छह 60
होली का त्योहार सकुशल संपन्न कराना के लिए ड्यूटियां लगाई गई हैं। खुराफातियों को नोटिस जारी किए गए है, यदि कोई गड़बड़ करता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - जगदीश शर्मा एएसपी