{"_id":"62376c65ae979028773bcddd","slug":"holi-holidays-over-crowd-gathered-at-the-bus-stand-shamli-news-mrt581141542","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की छुट्टियां खत्म, बस अड्डे पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की छुट्टियां खत्म, बस अड्डे पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन
शामली में रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। होली के अवकाश के बाद रविवार को रोडवेज की बसों में सवारियों की भीड़ बढ़ गई। दिल्ली, मेरठ, पानीपत आदि बड़े शहरों की ओर अच्छी खासी संख्या में यात्री रवाना हुए। यात्रियों की भीड़ के चलते बसें कम पड़ गई। सीट को लेकर मारामारी मची रही। जिससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
17 मार्च को होली और 18 मार्च को दुल्हैंडी के बाद प्रदेश सरकार ने 19 मार्च को भी होली का अवकाश घोषित कर दिया था। 20 मार्च को रविवार को साप्ताहिक अवकाश पर ही बस अड्डे पर सवारियों का आना शुरू हो गया। सवारियों की भीड़ के आगे परिवहन निगम के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। बस अड्डे पर जो भी बस आती, यात्रियों की भीड़ उसमें बैठने के लिए दौड़ पड़ती। सीटों पर बैठने को लेकर यात्रियों में आपाधापी मची रही। पूरे दिन रोडवेज बस अड्डे पर काफी भीड़ रही। जिले से सभी रूटों पर यात्रियों की काफी संख्या रही।
रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि सरकारी कार्यालयों में अवकाश खत्म होने के बाद रविवार को सुबह से बस अड्डे पर शामली से दिल्ली, पानीपत और मेरठ की ओर बड़ी संख्या में यात्री निकले हैं। 24 अनुबंधित बसों की आय में करीब 1.40 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को रोडवेज की आय तीन लाख रुपये थी, रविवार को शामली रोडवेज की आय 4 लाख 40 हजार रुपये तक पहुंच गई। सोमवार को भी बसों में भीड़ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
दो दिन और चलेगी होली प्रोत्साहन योजना
होली प्रोत्साहन योजना अगले दो दिन और चलेगी। सोमवार और मंगलवार को भी रोडवेज की बसों में सवारियो की अधिकता रहेगी। गत 13 मार्च से होली प्रोत्साहन योजना 22 मार्च तक लागू की गई थी।

शामली में रोडवेज बस अड्डे पर खिड़की से छोटे बच्चे को पकड़ाती महिला।- फोटो : SHAMLI