{"_id":"68b1fe19e74502436a0eb589","slug":"hockey-st-rc-shamlis-team-defeated-navodaya-2-1-shamli-news-c-26-1-aur1003-148552-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी : सेंट आरसी शामली की टीम ने नवोदय को 2-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी : सेंट आरसी शामली की टीम ने नवोदय को 2-1 से हराया
विज्ञापन
खेल दिवस पर सेंट आरसी स्कूल में हॉकी प्रतियोगिता में खेलती टीम। संवाद
- हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सेंट आरसी स्कूल में हुई जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। खेल विभाग की ओर से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन सेंट आरसी स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग कर दम दिखाया। फाइनल मुकाबले में शामली सेंट आरसी स्कूल ने नवोदय विद्यालय की टीम को 2-1 से हराकर विजेता बनी।
शुक्रवार को खेल दिवस पर आयोजित हाॅकी प्रतियोगिता में जनपद के बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज शामली, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली, राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज झिंझाना, सेंट आरसी शामली और जवाहर नवोदय विद्यालय भैंसवाल की टीम ने प्रतिभाग करते हुए प्रतिभा दिखाई। सभी टीमाें के बीच हुए मुकाबले में फाइनल राउंड में सेंट आरसी शामली और नवोदय विद्यालय भैंसवाल की टीम पहुंची।
दोनाें टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मुकाबले में सेंट आरसी स्कूल की टीम ने नवोदय की टीम को 2-1 के अंतर से हराते हुए विजेता बनी। द्वितीय स्थान पर नवोदय भैंसवाल व तीसरे स्थान पर आरएसएस झिंझाना की टीम रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाते हुए ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
डीएम अरविंद चौहान, सीडीओ विनय कुमार तिवारी, नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने भी प्रतिभागी टीम के खिलाड़ियों को खेलों के प्रति जागरूक किया। विजेता खिलाड़ियों को एमएलसी मोहित बेनीवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हरबीर मलिक, उप-क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी, कोच संजू, प्रशांत मलिक, भूपेंद्र चौधरी रहे।