फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hindu Yuva Vahini activists joined RLD

हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने थामा रालोद का दामन

Fri, 03 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hindu Yuva Vahini activists joined RLD
शामली माजरा रोड पर भाजपा छोड कर रालोद में शामिल हूऐ युवाओ का स्वागत करते रालोद नेता - फोटो : SHAMLI
शामली। माजरा रोड स्थित बैंक्वेट हॉल बृहस्पतिवार को रालोद की बैठक हुई। जिसमें हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी ने सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

रालोद के प्रदेश सचिव ऋषिराज रजत ने कहा कि प्रदेश में किसान और युवाओं की हालत आजादी के बाद कभी इतनी खराब नहीं हुई। इसके लिए वर्तमान भाजपा सरकार दोषी है। युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहे हैं। किसान सड़कों पर और दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई से हर वर्ग की महिलाएं परेशान हैं। युवाओं में रालोद के प्रति आस्था बढ़ रही है। पार्टी में सभी को सम्मान मिलेगा। संचालन योगेंद्र चेयरमैन, आशुतोष पंवार ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर अशरफ अली, अब्दुल वारिस, रामकुमार चेयरमैन बागपत, अनवर चौधरी, हरिंदर ताना, प्रसन्न चौधरी, अब्दुल गफ्फार, हरेंद्र वर्मा ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed