फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hindu society should take a pledge to recognize the power: Kapil

शौर्य शक्ति को पहचानने का संकल्प ले हिंदू समाज: कपिल

Sun, 19 Dec 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hindu society should take a pledge to recognize the power: Kapil
शामली शौर्य संचलन में भाग लेते बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
शामली। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गीता जयंती के उपलक्ष्य में शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों में शौर्य संचलन किया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। प्रांत ब्लोपासना केंद्र प्रमुख कपिल मोहड़ा ने हिंदू समाज को शौर्य शक्ति को पहचानने का संकल्प लेने का संदेश दिया। इस दौरान शांति और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

रविवार को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गीता जयंती के उपलक्ष्य में वीवी इंटर कालेज से शौर्य संचलन का शुभारंभ किया। शौर्य संचलन वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिव चौक, भिक्की मोड़, माजरा रोड, टंकी रोड, धीमानपुरा, हनुमान रोड आदि मार्गों व बाजारों से होते हुए वीवी इंटर कालेज में पहुंचकर संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता प्रांत ब्लोपासना केंद्र प्रमुख कपिल मोहड़ा ने कहा कि गीता जयंती के दिन ही हिंदू समाज ने अपने शौर्य शक्ति को दर्शाते हुए मंदिर निर्माण की सीढ़ी चढ़ी थी। इसी उपलक्ष्य में पूरे भारत में बजरंग दल द्वारा शौर्य संचलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विभाग संयोजक विशाल निर्वाल ने कहा कि हिंदू समाज खासतौर से युवा वर्ग को अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है। इस शौर्य संचलन के माध्यम से हम सबको हिंदू समाज की शौर्य व शक्ति को याद दिलाना है। कार्यक्रम संयोजक हिमांशु शर्मा ने प्रशासन का भी सहयोग के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पुंडीर, जिला सह मंत्री भारत, संग़ठन मंत्री ललित, जिला कोषाध्यक्ष विनोद, सह संयोजक शालू राणा, सन्नी सरोहा, शक्ति सिंह, रोहित त्यागी, अश्वनी कुमार, हिमांक गर्ग, हंसराज, नीरज, रोहित, अर्जुन गौतम, निखिल कुमार, रजनीश, आशीष, विपिन, तरुण आदि मौजूद रहे।

शामली शौर्य संचलन में ड्रम बजाते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र

शामली शौर्य संचलन में ड्रम बजाते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र- फोटो : SHAMLI

शामली शौर्य संचलन में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाते मुस्लिम समाज के लोग

शामली शौर्य संचलन में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SHAMLI

शामली वीवी इंटर कॉलेज में बजरंग दल के शौर्य संचलन का झंडी दिखाकर रवाना करते पदाधिकारी

शामली वीवी इंटर कॉलेज में बजरंग दल के शौर्य संचलन का झंडी दिखाकर रवाना करते पदाधिकारी- फोटो : SHAMLI

शामली शौर्य संचलन में भाग लेते बजरंग दल के कार्यकर्ता

शामली शौर्य संचलन में भाग लेते बजरंग दल के कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed