फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hindu gauraksha dal chief Anuj bansal sent to jail after beaten two men suspicion of cow smugglers

यूपी: गोवंश ले जा रहे युवकों की पिटाई पर केस दर्ज, हिंदू गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा जेल

Wed, 22 Aug 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 22 Aug 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Hindu gauraksha dal chief Anuj bansal sent to jail after beaten two men suspicion of cow smugglers
युवकों को सरेआम को पीटते लोग - फोटो : अमर उजाला
यूपी के शामली में गोवंश ले जा रहे युवकों को सरेआम पीटने पर पुलिस की सक्रियता से बड़ी घटना होने से टल गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवकों की पिटाई करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  20  अगस्त को गोवंश लदे वाहन से युवकों को उतारकर सरेआम पीटे जाने के मामले में गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने हिंदू गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज बंसल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है-
विज्ञापन

 
Trending Videos

मौके पर पहुंची पुलिस ने छुड़ाए दोनों युवक

सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नगर के सती वाला मंदिर की तरफ से एक टाटा मैक्स गाड़ी में पांच युवक गोवंश को ले जा रहे थे। सूचना पर पहुंचे गोरक्षा के दल के लोगों ने उनको रोकने की कोशिश की। गोरक्षा दल के लोगों ने उनको पकड़ लिया।   दो युवकों को उतारकर लात घूंसे तथा बेल्टों से पीटा। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई थी। गनीमत रही कि इसी दौरान दो सिपाही मौके पर पहुंचे तथा भीड़ से दोनों युवकों को छुड़ा लिया था। 

यदि पुलिस तत्काल मौके पर नहीं पहुंच पाती, तो बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं बाद में भीड़ द्वारा युवकों की पिटाई करने का वीडियो भी वायरल हो गया। मामले को गंभीरता को लेते हुए आदर्श मंडी थाना पुलिस ने हिंदू गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज बंसल सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि पिटाई करने वालों में आरोपी अनुज बंसल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शीघ्र ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार का कहना है कि यदि कोई घटना होती है, तो उसके बारे में पुलिस को सूचना दी जाए। पुलिस उसमें कार्रवाई करेगी। कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है। यदि कोई कानून हाथ में लेगा, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed