फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hindi was easy, students' faces blossomed

हिंदी की परीक्षा देकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

Wed, 19 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hindi was easy, students' faces blossomed
हिंदी का रहा आसान, खिले विद्यार्थियों के चेहरे
विज्ञापन

थानाभवन। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए कस्बे के तीन विद्यालयों लाला लाजपत राय बालक इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज में 1474 छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली पाली में आयोजित हुई परीक्षा से तीनों विद्यालयों में 37 छात्र नदारद रहे और 1437 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
परीक्षा देने के बाद बाहर आए छात्र-छात्राओं का कहना था कि पेपर बहुत आसान रहा, जिसे हल करने में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया। उड़न दस्ते ने कस्बे के तीनों स्कूलों में जांच पड़ताल की, लेकिन कोई नकल करता नहीं मिला। स्कूल प्रशासन ने सीसीटीवी की मदद से भी अपनी तैयारी और मजबूत कर रखी थी।
विज्ञापन

बोले परीक्षा देकर आए छात्र
पहले पेपर को लेकर सुबह मन में काफी डर बना हुआ था। लेकिन, पेपर उम्मीदों के अनुरूप ही आया। सभी प्रश्नों के आसानी से उत्तर दिए, उम्मीद है कि इस पेपर में अच्छे अंक प्राप्त होंगे - तनू, रसीदगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर मन में जो डर पूरे साल बना रहा। पहला पेपर देखने के बाद वह काफी कम हो गया है। आसान पेपर आया, जिसे हल करने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा - ज्योति, आबादगढ़।
परीक्षा के सवालों को पढ़ा तो मन खुश हो गया। पेपर इतना आसान था कि समय पूरा होने से पहले ही हल कर लिया था -सागर, ख्यावड़ी।
पेपर हल करने में एक दो जगह दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सभी दोस्तों का पेपर शानदार हुआ है - विशाल, अस्पताल कॉलोनी थानाभवन।
हाईस्कूल की परीक्षा की स्थिति
कॉलेज का नाम कुल पंजीकृत अनुपस्थित
लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज 439- 09
लाला लाजपत राय बालक इंटर कॉलेज 572- 19
किसान इंटर कॉलेज 463 09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed