फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Highway construction sluggish, life in trouble

हाईवे निर्माण सुस्त, आफत में जान

Mon, 29 Nov 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Highway construction sluggish, life in trouble
थानाभवन में अधूरा पड़ा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण - फोटो : SHAMLI
थानाभवन। कहने को तो हाईवे का निर्माण विकास का दूसरा नाम होता है। लेकिन सिस्टम की सुस्ती से हाईवे का निर्माण लोगों की जान की आफत बना हुआ है। हालत ये है कि कस्बे में दिल्ली सहारनपुर हाईवे का निर्माण छह माह से सुस्त गति से चल रहा है। इस कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों व स्थानीय व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुर हाईवे का निर्माण कार्य कस्बे के बीच करीब एक किमी के दायरे में चल रहा है। हाइवे निर्माण के लिए अधिकारियों ने सड़क तोड़ रखी है। साथ ही कई जगह पर रूट डायवर्ट कर रखा है। अब हालत ये है कि सड़क पर जगह जगह गड्ढे बने हुए हैं। साथ ही रूट डायवर्ट होने के कारण दिनभर सड़क पर लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। इसके अलावा जरा सी हवा चलने पर यहां लोगों व व्यापारियों को धूल मिट्टी से दो चार होना पड़ता है। दिन में तो लोग जैसे तैसे यहां से गुजर जाते हैं, रात होते ही लोगों को यहां गड्ढों में दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ता है। स्थिति ये है यहां लोगों का जीना दुश्वार हो रखा है। इतना ही नहीं सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण दोनों तरफ के नाले चोक हो रखे हैं। जिस कारण सारा गंदा पानी लोगों की दुकानों में घुस रहा है। साथ ही यहां कीचड़ में भी काफी दिक्कतें हो रही है। स्थानीय व्यापारियों की माने तो इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक इस मामले में कोई करवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

बोले स्थानीय व्यापारी
लोगों को धूल मिट्टी से जूझना पड़ रहा है। यात्रियों को सही से बस मुहैया नहीं हो पा रही है। नाला बंद होने की वजह से लोगों की दुकानों के आगे पानी भरा हुआ है। जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।--अनमोल गर्ग, समाजसेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे का निर्माण काफी सुस्त गति से चल रहा है। इस कारण हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए।--ईशु अरोरा, व्यापारी
यदि अधिकारी ईमानदारी से काम करते तो अब तक हाईवे का काम पूरा हो जाता। लेकिन अधिकारियों की सुस्ती के कारण काम अभी तक अधूरा पड़ा है। हम लोग काफी परेशान हैं।--दीपक चावला, व्यापारी
इस संबंध में अधिकारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन अधिकारी सुनने को ही तैयार नहीं। अधिकारी जल्द काम पूरा करने का कोरा आश्वासन देकर वापस भेज देते हैं।--दानिश, व्यापारी

इस मामले का तुरंत संज्ञान लिया जाएगा। हाईवे से सम्बंधित अधिकारियों को तुरंत बुलाकर निर्देश दिए जाएंगे कि काम में तेजी लाई जाए जिससे कि लोगों को समस्याएं न हों।--बृजेश कुमार, उपजिलाधिकारी

थानाभवन में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निर्माण के चलते जाम में फंसे वाहन

थानाभवन में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निर्माण के चलते जाम में फंसे वाहन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed