फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Higher education minister praised human service programs

उच्च शिक्षा मंत्री ने मानव सेवा कार्यक्रमों की प्रशंसा की

Sat, 26 Sep 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Higher education minister praised human service programs
शामली। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर आनलाइन स्वर्ण जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि प्रदेश की उच्च शिक्षा मंत्री नीलिमा कटियार ने कोविड-19 के दौरान किए गए मानव सेवा कार्यक्रमों की प्रशंसा की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर आनलाइन स्वर्ण जयंती समारोह का प्रदेश की उच्च शिक्षा मंत्री नीलिमा कटियार ने शुभारंभ किया। वेबिनार कार्यक्रम में मंत्री का स्वागत इलाहाबाद विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मंजू सिंह और राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक श्रोती द्वारा किया गया। प्रदेश के राज्य संपर्क अधिकारी, एनएसएस डॉ. अंशुमालि शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 वर्षों की गौरवमयी यात्रा पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। एनएसएस ने अब तक उत्तर प्रदेश के 221 गांवों को मास्क से पूरी तरह आच्छादित करते हुए चार लाख से अधिक ग्रामप्रधान से प्राप्त प्रमाणपत्र मास्क वितरित किए हैं। उच्च शिक्षा राज्य विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में शामली से जिला नोडल अधिकारी डॉ. अजय बाबू शर्मा, सह जिला नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. अंशु सिंह, डॉ. आंचल यादव, डॉ. नीरज रानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed