{"_id":"e5c88ee01e84e7dde9108915ba3451ef","slug":"her-abduction-attempt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के अपहरण का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के अपहरण का प्रयास
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। प्रेम विवाह करने वाली युवती का परिजनों ने अपहरण करने का प्रयास किया। शोरशराबा होने पर वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मी ने परिजनों से युवती को छुड़ाया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिसकर्मी ने युवती को कोतवाली में भिजवाया। बाद में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट देखने पर युवती को ससुरालियों के साथ भेज दिया।
शामली निवासी सत्यप्रकाश दो साल पूर्व दिल्ली के नांगलोई में कपड़े की फैक्ट्री में नौकरी करता था। इस दौरान उसका वहीं रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे, जिसके चलते प्रेमी युगल ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। मैरिज सर्टिफिकेट लेने के बाद दोनों सोनीपत में रहने लगे। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई, तो सत्यप्रकाश अपने परिजनों को समझा बुझाकर उसे शामली ले आया। 15 दिनों से युवती शामली में ही अपनी ससुराल में रह रही है।
युवती का कैराना रोड स्थित एक नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था। सोमवार को वह चेकअप कराने गई। इस दौरान युवती के परिजन गाड़ी लेकर यहां पहुंच गए और उसके अपहरण का प्रयास किया। शोरशराबा होने पर उधर से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी ने युवती को परिजनों से छुड़ाया। उसने दोनों पक्षों से कोतवाली चलने के लिए कहा। जिस पर परिजन फरार हो गए, जबकि युवती को कोतवाली में भिजवा दिया।
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलते ही सत्यप्रकाश व उसके परिजन कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि युवती के पति ने कोर्ट मैरिज के सर्टिफिकेट दिखाए। जिसके बाद युवती को उनके हवाले कर दिया गया है।