फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Help by being aware of human rights

मानवाधिकार के प्रति सजग रहकर करें मदद

Tue, 14 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Help by being aware of human rights
शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में 85 बटालियन एनसीसी की सब यूनिट में कैडेट्स के लिये मानवाधिकार विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने कहा कि मानवाधिकार के प्रति सजग रहकर जरूरतमंदों की मदद करें।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित वेबिनार में कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने कैडेट्स को बताया कि मानवाधिकार संयुक्त राष्ट्र की पहली महान उपलब्धि है। इसके लिए 10 दिसंबर 1948 तिथि का चयन किया गया। इसी तिथि को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। अधिकारों की शृंखला में भारत में मानवाधिकार को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है, क्योंकि मानवाधिकार वो अधिकार है जो मानव को प्रकृति प्रदत्त है। ये अधिकार किसी राज्य या संस्था द्वारा प्रदान नहीं किए जाते, बल्कि राज्यों और राष्ट्रों द्वारा इन्हें सुरक्षा प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी कैडेट्र्स से कहा कि उनका परम कर्तव्य है कि मानवाधिकार के प्रति हमेशा सजग रहते हुए बुजुर्गों, महिलाओं, कमजोरों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहे और एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य निभाए। कैडेट्स ने वेबिनार में मानवाधिकार के संबंध में प्रश्न पूछ कर अपनी जानकारी बढ़ाई और जिज्ञासा शांत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed