फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Heavy traffic jam on the way to Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर जाने वाले मार्ग पर जाम, -महापंचायत में नही पहुंच पाए किसान

Sun, 05 Sep 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Heavy traffic jam on the way to Muzaffarnagar
शामली मुजफ्फनगर महापंचायत के लिये गुजरता पंजाब व हरियाणा के किसानो का काफिला - फोटो : SHAMLI
मुजफ्फरनगर जाने वाले मार्ग पर लगा भीषण जाम
विज्ञापन

शामली। संयुक्त किसान मोर्चा की मुजफ्फरनगर में आयोजित महापंचायत में भारी भीड़ के कारण मुजफ्फरनगर जाने वाले मार्गों पर भीषण जाम लग गया। हालात यह हो गए कि जाम लगने के कारण किसान महापंचायत में शामिल नहीं हो पाए। काफी किसान निराश होकर लौट गए।
रविवार को मुजफ्फरनगर में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में हुई संयुक्त किसान मोर्चा की किसान पंचायत में शामिल होने के लिए हरियाणा- पंजाब की ओर से विभिन्न किसान संगठनों के लोग अपने छोटे- बड़े वाहनों से शनिवार की सुबह से महापंचायत में पहुंचने के लिए निकल पड़े। रविवार सुबह मुजफ्फरनगर महापंचायत में किसान भारी संख्या में पहुंच गए थे। मुजफ्फरनगर में किसानों की भारी संख्या में मौजूदगी होने के कारण पानीपत और करनाल की ओर से किसानों के वाहनों का मुजफ्फरनगर सीमा पर जाम लग गया। जाम से यह हालात हो गए कि हरियाणा-पंजाब के किसानों का महापंचायत में न जाकर लौटने प्रारंभ हो गए। दोपहर 12 बजे से मुजफ्फरनगर की ओर से हरियाणा- पंजाब के किसानों के वाहनों का आना प्रारंभ हो गया। दोपहर बाद से मुजफ्फरगर-शामली मार्ग पर ज्यादा वाहन आने से जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

रोडवेज की आय हुई प्रभावित
शामली। संयुक्त किसान मोर्चा की पंचायत के यूपी रोडवेज की आय बीस प्रतिशत प्रभावित हुई। मुजफ्फरनगर- शामली में बाजार बंद होने से सवारियों का टोटा रहा। शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र भारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि प्रतिदिन शामली रोडवेज डिपो की आय साढे़ तीन लाख रुपये होती थी। किसान महापंचायत के कारण 2.50 लाख रुपये आय होने की संभावना है। बीस प्रतिशत आय प्रभावित हुई।

शामली मुजफ्फनगर महापंचायत के लिये गुजरता पंजाब व हरियाणा के किसानो का काफिला

शामली मुजफ्फनगर महापंचायत के लिये गुजरता पंजाब व हरियाणा के किसानो का काफिला- फोटो : SHAMLI

बस की छत पर बैठ कर नारेबाजी करते किसान

बस की छत पर बैठ कर नारेबाजी करते किसान- फोटो : SHAMLI

शामली मुजफ्फनगर  में होने वाली महापंचायत के लिय बस में बैठकर  जा रही  नारेबाजी करती पंजाब की महिला?

शामली मुजफ्फनगर में होने वाली महापंचायत के लिय बस में बैठकर जा रही नारेबाजी करती पंजाब की महिला?- फोटो : SHAMLI

शामली मुजफ्फनगर  में होने वाली महापंचायत के लिय बस में बैठकर  जा रही  नारेबाजी करती हरियाणा की  की ?

शामली मुजफ्फनगर में होने वाली महापंचायत के लिय बस में बैठकर जा रही नारेबाजी करती हरियाणा की की ?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed