गन्ने के वाहनों से लगा भीषण जाम, शहरवासी परेशान
शामली। शहर की अपर दोआब शुगर मिल में गन्ने की आवक बढ़ने से जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में गन्ना आने के कारण मंगलवार को भी शहर में जाम के हालात बने रहे। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर गन्नों के वाहन खड़े रहने से अन्य वाहन चालकों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। पिछले दिनों कई दिन की बारिश की वजह से मिल में गन्ने की आवक कम हो गई थी। अब मौसम ठीक होने के बाद गन्ने की आवक फिर से बढ़ गई है। बुधवार की सुबह बड़ी संख्या में गन्ना आने के चलते शहर में जाम के हालात बन गए। सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व बुग्गी में गन्ना लेकर मिल में पहुंचे। जिसके चलते मिल गेट से लेकर कोतवाली, अग्रसेन पार्क, हनुमान रोड, सिटी बिजलीघर, सुभाष चौक तक गन्ने के वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। मिल के अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि बीते दिनों बारिश की वजह से गन्ना कम आ रहा था। अब किसान शाम को गन्ना लेकर पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से जाम के हालात बन रहे हैं।

शामली में गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली से लगा जाम।- फोटो : SHAMLI

शामली में गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली से लगा जाम।- फोटो : SHAMLI