फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Heavy traffic jam due to maintenance work in railway yard

रेलवे यार्ड में मेंटीनेंस कार्य के चलते लगा भीषण जाम

Sat, 15 Oct 2022 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Heavy traffic jam due to maintenance work in railway yard
शामली में धीमानपुरा रेलवे फाटक बंद होने से लगे जाम में फंसे लोग। - फोटो : SHAMLI
रेलवे यार्ड में मेंटीनेंस कार्य के चलते लगा भीषण जाम
विज्ञापन

शामली। रेलवे यार्ड में मेंटीनेंस कार्य के चलते शुक्रवार दोपहर धीमानपुरा रेलवे फाटक करीब आधा घंटे तक बंद रहा। जिससे एमएसके रोड पर भीषण जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
रेलवे यार्ड में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे ट्रैक पैकिंग मशीन की सहायता से मेंटीनेंस कार्य किया गया। इसके लिए धीमानपुरा रेलवे फाटक को करीब आधा घंटे तक बंद रखा गया। जिसके चलते एमएसके रोड पर लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों को जाम में फंसने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आधे घंटे बाद मेंटीनेंस कार्य पूरा होने पर फाटक खोला गया। इसके बाद भी बहुत देर तक जाम लगा रहा। यातायात पुलिस के जवानों को जाम खुलवाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि रेलवे यार्ड में ट्रैक पैकिंग मशीन से मेंटीनेंस का कार्य अक्सर चलता रहता है। इसके लिए फाटक बंद करना पड़ता है।
विज्ञापन

-
ओवरब्रिज न बनने से झेलनी पड़ती है परेशानी
शहर के दोनों रेलवे फाटकों पर लंबे अरसे बाद भी ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हुआ है। जिसके चलते फाटक बंद होने पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। कई बार लंबा जाम लगने से लोगों का काफी समय बर्बाद होता है। कई वर्ष पूर्व दोनों फाटकों पर ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू भी की गई थी, लेकिन व्यापारियों के विरोध के चलते आगे नहीं बढ़ पाई।

शामली में धीमानपुरा रेलवे फाटक बंद होने से लगे जाम में फंसे लोग।

शामली में धीमानपुरा रेलवे फाटक बंद होने से लगे जाम में फंसे लोग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed