{"_id":"68b5f57902d113460303d6ad","slug":"heavy-rains-in-the-district-mercury-drops-shamli-news-c-26-1-sal1002-148760-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले में झमाझम बरसे मेघ, पारा लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले में झमाझम बरसे मेघ, पारा लुढ़का
विज्ञापन
शहर की नेहरू मार्केट में बारिश से हुए जलभराव के बीच से गुंजरते वाहन व लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में सुबह से दोपहर तक बादल झमाझम बरसे। बारिश होने से शहर और कस्बों में जलभराव की समस्या बनने से लोग परेशान रहे। सुबह से शाम चार बजे 51 एमएम बारिश हुई। पिछले साल के मुकाबले इस सीजन में बारिश ज्यादा हुई है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले करीब 15 साल में बारिश होने के दिनों की संख्या ज्यादा हुई है, जो फसलों के लिए लाभदायक है। अधिकतम तापमान में दो और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
जिले में सोमवार सुबह से ही काले बादल छाए रहे। छह बजे से बादलों ने बरसना शुरू किया। दस बजे तक बादल झमाझम बरसे। इसके बाद दोपहर दो बजे तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश चलती रही। इसके बाद भी शाम तक बादल छाए रहे और रात में भी तेज बारिश होने की उम्मीद बनी है। बारिश होने से शहर और कस्बों में जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी।
बारिश होने से पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 26 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 23 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्वी यमुना लोअर खंड के सहायक अमरजीत ने बताया कि सोमवार को सुबह से शाम चार बजे तक 51 एमएम बारिश हुई। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल सीजन में अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पिछले 15-20 सालों में इस बार बारिश होने के दिनों की संख्या ज्यादा रही है। ज्यादा दिनों में लगातार बारिश होना फसलों के लिए लाभदायक है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बारिश होने के पूरे आसार हैं।