फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Health services will increase soon in district hospital

जिला अस्पताल में जल्द बढ़ेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 24 Dec 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Health services will increase soon in district hospital
लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
जिला अस्पताल में जल्द बढ़ेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री अजय प्रताप सिंह से मिलकर जनपद शामली के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने को लेकर वार्ता की। स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द ही राणा को स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीर बहादुर ढाका ने बताया कि बृहस्पतिवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा लखनऊ में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अजय प्रताप सिंह और अपर मुख्य स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रकाश से मिले। गन्ना मंत्री ने शामली के जिला चिकित्सालय में डायलिसिस मशीन, सीटी स्कैन मशीन और बच्चों के आईसीयू की व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने को लेकर वार्ता की। सीएमओ के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने जल्द ही जिला चिकित्सालय में ये सुविधा बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया है। सीएमओ ने बताया कि जल्द ही ये सुविधाएं जिला चिकित्सालय में शुरू कर दी जाएगी, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed