फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   health news

Shamli News: नकली पनीर बनाने की फैक्टरी की सील, संचालक गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
health news
शामली के औद्योगिक क्षेत्र में पनीर फैक्ट्री में छापा मारी के दौरान बरामद पनीर। संवाद
शामली। कंडेला इंडस्ट्रीयल एरिया में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की मंडल स्तरीय टीम ने शनिवार को छापा मारकर अवैध रूप से चल रही पनीर बनाने की फैक्टरी पकड़ी। टीम ने मौके पर करीब ढाई क्विंटल नकली पनीर, पांच हजार लीटर मिश्रित दूध और 88 किलो केमिकल बरामद किया है। होली के त्योहार को लेकर नकली पनीर तैयार किया जा रहा था। फैक्टरी को सील कर संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


सहायक सुरक्षा आयुक्त खाद्य शामली पंकज कुमार ने बताया कि इंडस्ट्रीयल एरिया कंडेला में कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी राजीव कुमार की फैक्टरी में नकली पनीर तैयार करने की सूचना मिली थी। इस मामले में कार्रवाई के लिए मंडल स्तरीय टीम गठित की गई। टीम में उनके अलावा सहारनपुर से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार व डॉ. अश्विनी, शामली से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनंत कुमार और मुजफ्फरनगर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन

टीम ने फैक्टरी पर छापा मारा तो मौके पर नकली पनीर तैयार किया जा रहा था। मौके से करीब ढाई क्विंटल नकली पनीर सादा व जीरा हरा धनिया वाला, पांच हजार लीटर मिश्रित दूध, अलग-अलग तीन पैक में 88 किलो सफेद पाउडर केमिकल, 10 लीटर पारदर्शी तरल पदार्थ बरामद हुआ। इन सभी का इस्तेमाल पनीर बनाने में किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा फैक्टरी से करीब 40 किलो सूखी मटर मिली है। इस मटर को पानी में भिगोकर हरे रंग का केमिकल मिलाया गया था, जिसे बाजार में बेचा जाना बताया गया। टीम ने पनीर, दूध, केमिकल व मटर के 11 नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। सहायक आयुक्त ने बताया कि मौके पर मिले पनीर, केमिकल व अन्य सामग्री को जेसीबी से गड्ढे की खोदाई कराकर उसमें दबाकर नष्ट कराया गया है। सहायक सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि इस मामले में शहर कोतवाली में संचालक राजीव के खिलाफ असुरक्षित खाद्य पदार्थ बनाने व बेचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। फैक्टरी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
---
क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को रखा दूर
नकली पनीर बनाने की फैक्टरी पकड़ने की कार्रवाई में दो क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दूर रखा गया। उन्हें पहले से जानकारी नहीं दी गई थी। अधिकारियों को छापे की सूचना लीक होने की आशंका थी। इसी के चलते शामली के अलावा सहारनपुर व मुजफ्फरनगर के अधिकारी टीम में शामिल किए गए थे।

------
दो माह पहले फैक्टरी का लाइसेंस हुआ था निलंबित
सहायक सुरक्षा आयुक्त खाद्य पंकज कुमार ने बताया कि करीब आठ माह पहले फैक्टरी में पनीर का नमूना लिया गया था। जांच में नमूना असुरक्षित आया था। पिछले साल नौ दिसंबर को फैक्टरी संचालक को नोटिस देकर काम बंद कराया गया था। 24 दिसंबर को लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद भी संचालक अवैध रूप से पनीर बनाने का कार्य कर रहा था। उन्होंने बताया कि लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed