{"_id":"690cea88fa57d50e6401b957","slug":"health-news-shamli-news-c-26-1-smrt1048-152953-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चार क्लीनिकों व एक्सरे केंद्र के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चार क्लीनिकों व एक्सरे केंद्र के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
शामली। गांव चौसाना में बिना पंजीकरण के अवैध रूप से चार क्लीनिक और एक एक्सरे केंद्र चल रहा था। एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार की तरफ से झिंझाना थाने पर आरोपी संचालकों के विरुद्ध नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
एसीएमओ की तरफ से उन्हें 20 दिन पहले नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस का जवाब न देने पर यह कार्रवाई की गई है। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने स्वास्थ्य टीम के साथ 15 अक्तूबर को चौसाना में झोलाछाप के विरुद्ध निरीक्षण अभियान चलाया था। इस दौरान चौसाना में चार क्लीनिक और एक एक्सरे केंद्र की जांच की गई। जांच के दौरान इन सभी के पास चिकित्सा व्यवसाय संबंधी दस्तावेज नहीं मिले थे। स्वास्थ्य टीम ने चारों क्लीनिक और एक्सरे केंद्र को सील कर दिया था। पांचों संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर चिकित्सा संबंधी अभिलेख सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।
एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि चारों क्लीनिक संचालक और एक्सरे केंद्र संचालक द्वारा कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया।
एसपी के आदेश पर चौसाना में बिजलीघर के सामने स्थित लाइफ लाइन क्लीनिक के संचालक मुर्करम अली, न्यू लाइफ फार्मेसी क्लीनिक के संचालक नफीस, राना क्लीनिक एंड हॉस्पिटल खेड़की रोड के संचालक अबरार राना, अलीकेयर क्लीनिक के संचालक आजम अली व स्टार डिजिटल एक्सरे के संचालक आसिफ के विरुद्ध झिंझाना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।