फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Health department stirred up due to death due to contaminated water

दूषित पानी से मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Sat, 21 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Health department stirred up due to death due to contaminated water
कांधला के मोहल्ला शेखजादगान में जांच करने पहुची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : SHAMLI
दूषित पानी से मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
विज्ञापन

शामली, कांधला। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में दूषित पानी पीने से बुजुर्ग की मौत और कई लोगों के बीमार होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को विभाग की टीम मोहल्ले में पहुंची और शिविर लगाकर लोगों का उपचार किया। 47 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई।
कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में दूषित पानी सप्लाई होने के बाद मोहल्ले वासियों को उल्टी, दस्त के प्रकोप ने अपनी चपेट में ले रखा है। रोग से पीड़ित लोग अपना उपचार करा रहे है। लेकिन उसके बाद भी बीमारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के चलते बृहस्पतिवार को मोहल्ले के बुजुर्ग इदरीश की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मोहल्ले में एक साथ इतने लोगों के बीमार होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को पालिका टीम अपने साथ चिकित्सा विभाग को लेकर मोहल्ले में पहुंची। कैंप लगाकर वार्डवासियों की जांच कर उपचार किया। कैंप के दौरान उपचार कराने के लिए वार्डवासियों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्वास्थ्य विभाग की अपील पर सभी लोगों ने कोविड़ नियमों का पालन कर अपना उपचार कराया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रामबीर ने बताया कि कैंप के दौरान 47 मरीजों की जांच कर दवाई वितरित की गई। साथ ही नगर पालिका परिषद के सहयोग से पानी के सैंपल को लेकर जांच के लिए भेजा गया। वार्डवासियों को बरसात में साफ-सफाई के बारें में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पालिका टीम ने दूसरे स्थान पर भी लीकेज तलाश करने के लिए खुदाई कार्य शुरू करा दी। पालिका प्रशासन से मुख्य लिपिक अकरम ने बताया कि पालिका प्रशासन लगातार मोहल्लेवासियों के बीच मौजूद है। उनकी समस्या का समाधान कराया जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर मोहल्ले में पहुंचे और कई स्थानों पर खुदाई कार्य शुरू कराया गया। अब वहां पर पानी स्वच्छ पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed