{"_id":"63e138cbbef4fc7a68338c95","slug":"hazrat-alis-birthday-celebrated-shamli-news-c-14-1-107844-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: धूमधाम से मनाया गया हजरत अली का जन्म दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: धूमधाम से मनाया गया हजरत अली का जन्म दिवस
Mon, 06 Feb 2023 10:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 06 Feb 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
शामली, कांधला। हजरत अली का जन्म दिवस गांव गंगेरू में छोटा इमामबाड़ा में धूमधाम से मनाया गया। गंगेरू के इमाम जुमा मौलाना खुर्शीद आलम के नेतृत्व में केक काटा गया। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।
मौलाना खुर्शीद आलम ने कहा कि पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद के दामाद अमीरूल मोमनीन हजरत अली का जन्म विश्व विख्यात खाना ए काबा में इस्लामी माह की 13 रजब को हुआ था। हजरत अली ही एक मात्र शख्शियत थी, जिनका जन्म खाना ए काबा में हुआ। उनकी बहादुरी, जाबांजी, वफादारी, इंसाफ पसंदी, शराफत, सब्रा व कुर्बानी की ऐसी मिसाल दुनियां में कहीं नहीं देखने को मिलती है।
शायरों ने अपने कलाम पेश कर मौला अली की शान में कसीदे पढ़े। इस मौके पर छोटा इमामबाड़ा की कमेटी के मुतवल्ली अफसर अब्बास ने इस जश्न के अवसर पर कहा की सभी गांव के लोग काफी उत्साहित हैं। इस दौरान जश्न में गांव के बुजुर्ग और नामचीन लोगों में हैदर अब्बास, मौलाना तुराब अली, नियाज हैदर, तहसीन हुसैन, इस्तेखार हुसैन,अख्तर अब्बास, शहीद अली, अफसर अब्बस, नजर मोहम्मद, मौलाना फिरोज हैदर, पप्पू जैदी सहित आदि मौजूद रहे। संवाद