फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hathchhoya resident youth dies in Maharashtra

महाराष्ट्र में हथछोया निवासी युवक की मौत

Fri, 15 Jan 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hathchhoya resident youth dies in Maharashtra
ऊन। हथछोया निवासी युवक की महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निर्माण साइट से गिरने पर मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को गांव में गमगीन माहौल में युवक को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव हथछोया निवासी छोटा (23) ऊन निवासी ठेकेदार गुलफाम के साथ चिनाई मिस्त्री का कार्य करता था। ठेकेदार गुलफाम ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में फैक्टरी निर्माण का ठेका लिया हुआ है। रविवार को कार्य करते समय छोटा निर्माण स्थल पर ऊपर से गिर गया। जिसे वहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। शव एंबुलेंस से गांव लाया जा रहा था। बताया गया कि एंबुलेंस बागपत के थाना चांदीनगर क्षेत्र में एक गांव में तालाब में गिर गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस में बैठे सभी लोगों को सकुशल ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया। बृहस्पतिवार को शव गांव में लाने के बाद गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed