फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hasanpur Luhari and Tanda villagers clash, ruckus over drain construction

Shamli News: नाला निर्माण को लेकर हसनपुर लुहारी और टांडा के ग्रामीणों में नोकझोंक, हंगामा

Sat, 02 Sep 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 02 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hasanpur Luhari and Tanda villagers clash, ruckus over drain construction
जलालाबाद (शामली)। हसनपुर लुहारी गांव से निकल रहे नाले पर शामली और मुजफ्फरनगर जिले के ग्रामीण एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। बृहस्पतिवार की रात को नाले के पक्का निर्माण करने को लेकर शामली के हसनपुर लुहारी ओर मुजफ्फरनगर के टांडा गांव के ग्रामीणों में झड़प हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर नाले का काम रुकवा दिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह को फिर दोबारा दोनों गांव के ग्रामीणों में तनातनी हुई।
विज्ञापन


हसनपुर लुहारी गांव की पानी की निकासी के लिए एक नाला गांव से होकर मुजफ्फरनगर जिले के गांव टांडा से होकर आगे निकल रहा है। हसनपुर लुहारी के ग्रामीणों का कहना है कि गांव से पानी की निकासी का यह नाला सैंकड़ों वर्ष पुराना है। इसी नाले से गांव के पानी की निकासी होती आई है। साथ ही टांडा के ग्रामीणों द्वारा नाले का रास्ता बंद किए जाने के कारण सारा पानी गांव में ही एकत्रित होता है। पूर्व में बारिश का पानी निकासी नहीं होने के कारण लोगों की दुकानों व घरों में घुस गया।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत की ओर से दो दिन पहले इस नाले का पक्का निर्माण शुरू किया गया। कार्य शुरू होते ही बृहस्पतिवार रात को करीब दस बजे टांडा गांव के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाले पर मिट्टी डालनी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही हसनपुर लुहारी के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों गांव के ग्रामीणों में तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कादरगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अधिकारियों के मौके पर जाकर जांच करने तक काम को रोकने के आदेश दिए। शुक्रवार सुबह को दोबारा दोनों गांव के ग्रामीण मौके पर एकत्रित होने शुरू हो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचे कर बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। वहीं, टांडा गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि नाले से पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिस कारण नाले का पानी उनके खेतों में जाकर घुसता है। फिलहाल नाला प्रकरण पर स्थिति जस बनी हुई है। डीएम का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed