UP: हथियार सप्लायर की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश, नहीं लगा हाथ, शामली से वापस लौटी पुलिस
Shamli News : हथियार सप्लायर की तलाश मेें हरियाणा पुलिस ने शामली में दबिश दी। आरोपी हाथ नहीं लगा तो हरियाणा पुलिस वापस लौट गई।
विस्तार
हथियार सप्लायर की तलाश में हरियाणा के रोहतक की पुलिस ने शामली के खादर क्षेत्र में दबिश दी, लेकिन आरोपी के हाथ नहीं लगने पर टीम वापस लौट गई।
गुरुवार को हरियाणा के जनपद रोहतक से पुलिस टीम ने कोतवाली में पहुंच कर आमद दर्ज कराई। चार दिन पहले रोहतक पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। बाद में पुलिस आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पता चला कि आरोपी ने हथियार को कैराना के खादर क्षेत्र के गांव दभेड़ी खुर्द से खरीदा था। बाद में हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ खादर क्षेत्र में दबिश दी, लेकिन टीम के हाथ कोई सफलता नहीं लग सकी। इसके बाद टीम बैरंग लौट गई।
यह भी पढ़ें: पीड़िता मांगे न्याय: पत्नी की कीमत लगाई डेढ़ लाख, भरी पंचायत में पति ने सुना दिया ऐसा फैसला