फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Haryana contractors doing illegal mining in Yamuna in UP

हरियाणा के ठेकेदार यूपी में कर रहे यमुना में अवैध खनन

Fri, 14 Oct 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Haryana contractors doing illegal mining in Yamuna in UP
कैराना में एसडीएम को अवैध खनन के विरुद्ध ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
हरियाणा के ठेकेदार यूपी में कर रहे यमुना में अवैध खनन
विज्ञापन

शामली, कैराना। हरियाणा के रेत ठेकेदार यूपी की सीमा में यमुना नदी में अवैध रेत खनन कर रहे हैं। अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भाकियू ने मोर्चा खोल दिया है। यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला सचिव मोहम्मद मेहरदीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि हरियाणा प्रशासन ने अपने क्षेत्र के जनपद करनाल के गांव मुंडोगढ़ी में रेत खनन की अनुमति दे रखी है। जहां हरियाणा के ठेकेदार खनन कार्य कर रहे हैं। इस गांव की भूमि कैराना तहसील क्षेत्र के गांव यूसुफपुर चौतरा की सीमा से मिली हुई है। आरोप है कि हरियाणा के ठेकेदार यूपी की सीमा में घुसकर अवैध रूप से खनन कर रहे हैं। जिसके बाद रेत के ओवरलोड वाहन क्षेत्र के गांव कलरी, बल्हेड़ा व मंसूरा से होते हुए झिंझाना थाना क्षेत्र से निकाले जा रहे हैं। ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कों की हालत खराब होती जा रही है। जबकि मकानों में दरारें आ गईं हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि गांव मंसूरा में वाहनों के संचालन के कारण एक बच्चे के साथ ही भैंस की मौत भी हुई थी और विद्युत पोल टूटा था। उन्होंने चेतावनी दी कि 17 अक्तूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो भाकियू अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed