फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Harassment of laborers happening in every field

हर क्षेत्र में हो रहा मजदूरों का उत्पीड़न

Sun, 01 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Harassment of laborers happening in every field
शामली। राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के अध्यक्ष और अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद झंझोट ने कहा कि श्रमिकों का हर क्षेत्र में उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला पंसारियान वाल्मीकि कॉलोनी में आयोजित बैठक में झंझोट ने कहा कि वर्तमान में प्राइवेट क्षेत्रों में मजदूर वर्ग से 8 घंटे से अधिक 9 से 10 घंटे काम लिया जा रहा है। प्रतिमाह वेतन भी बहुत कम दिया जा रहा है। मजदूरों की कोई सुनवाई भी नहीं होती है। एक मई मजदूर दिवस पर जिले स्तर पर कैंप लगाकर गरीब मजदूर वर्गों की समस्याओं को सुनकर समाधान कराया जाए। केंद्र व प्रदेश सरकार हर क्षेत्र के मजदूर वर्गों के हितों के लिए योजनाओं की घोषणा करे। सरकारों को गरीब मजदूरों के हित में गंभीरता से सोचना चाहिए। तभी देश का मजदूर गरीब वर्ग विकास की दौड़ में शामिल हो सकेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के संयोजक नंदू प्रसाद वाल्मीकि, प्रमोद कश्यप, काजल वाल्मीकि, प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच विनोद सेन मेघलान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed