फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Harassment by BJP government: Sudhir Panwar

भाजपा सरकार कर रही उत्पीड़न : सुधीर पंवार

Sun, 26 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Harassment by BJP government: Sudhir Panwar
शामली क्षेत्र के गांव महरमपुर,दुल्हैंडा में आयोजित दलित सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी में भाग लेते स - फोटो : SHAMLI
शामली। सपा की ओर से रविवार को महरमपुर दुल्हेंड़ा गांव में आयोजित दलित सम्मेलन में मुख्य अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता एवं योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार अनुसूचित जनजाति का हक छीनकर उनका उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन

सुधीर पंवार ने कहा कि सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर ये सरकार अनुसूचित जनजाति से बाबा साहब डॉ. आंबेडकर का दिया हुआ आरक्षण छीन रही है। उन्होंने किसान नेता चौधरी श्याम सिंह दुल्हेंड़ा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि बसपा अब रास्ते से भटक चुकी है। इसी कारण कांशीराम के साथ संघर्ष करने वाले दलित नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। सलेक चंद ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी से अनुसूचित जनजाति सबसे अधिक प्रभावित है। अध्यक्षता लालचंद ने की। मौके पर मौके पर प्रमोद मास्टर, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विकास कुमार, मांगेराम प्रधान, प्रदीप सिंभालका, अनुज जावला, सच्चू प्रधान, अनुज पंवार, सुभाष सिलावर मौजूद रहे।

शामली क्षेत्र के गांव महरमपुर,दुल्हैंडा में आयोजित  दलित सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी में मंचासीन स?

शामली क्षेत्र के गांव महरमपुर,दुल्हैंडा में आयोजित दलित सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी में मंचासीन स?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed