थानाभवन। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने दीपावली के अवसर पर कस्बे का भ्रमण कर दुकानदारों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान लोगों से मुलाकात करते हुए उन्हें सरकार की योजनाओं के साथ आगामी कार्ययोजना पर जानकारी दी।
शनिवार सुबह करीब 12 बजे गन्ना मंत्री सुरेश राणा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास से बाजार की ओर चले। इस दौरान मंत्री चौधरान पट्टी से लेकर चरथावल बस स्टैंड से चौक बाजार, मैन बाजार से होते हुए दयाल आश्रम, शामली बस स्टैंड से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से होते हुए कैंप कार्यालय पर संपन्न हुआ। इस दौरान मंत्री ने प्रत्येक दुकानदार से बात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान गन्ना मंत्री ने कहा कि दीपावली हिंदू धर्म नहीं, बल्कि पूरे देश का त्योहार है। इस दिन हर घर रोशनी से जगमग होते हैं और घरों में मां लक्ष्मी पूजा की जाती है। इस दौरान उन्होंने लोगों से प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की अपील की। इसके बाद गन्ना मंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे। गन्ना मंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना, जिसमें अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि अन्य लोगों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। यही नहीं, कई शिकायतों पर गन्ना मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।