{"_id":"58e1434e4f1c1b72735b3c26","slug":"hablar-a-los-comerciantes-no-dejando-va-kairana","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों से करेंगे बात, नहीं छोड़ने देंगे कैराना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों से करेंगे बात, नहीं छोड़ने देंगे कैराना
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना के हालात अब भी ठीक नहीं है। यही वजह है कि कैराना से पलायन की फिर तैयारियां चल रही हैं। एक व्यापारी ने सामान भरवाकर पानीपत भेज दिया तो दूसरे व्यापारी ने राजस्थान के उदयपुर जाने की तैयारी कर ली है। यह बात अलग है कि वह पलायन शब्द से परहेज कर रहे हैं, मगर सच्चाई यह है कि प्रदेश में सरकार बदलने के बावजूद कैराना की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।
चूंकि कैराना पलायन प्रकरण भाजपा ने बड़ा मुद्दा बनाया था, लेकिन अब तो प्रदेश में भाजपा की सरकार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनावी सभाओं में कैराना पलायन प्रकरण पर खुलकर बोलते रहे और यहां तक कहा था कि कैराना पलायन की तरह ही वेस्ट यूपी में कश्मीर जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। अहम सवाल यह है कि भाजपा ने चुनाव के दौरान वायदा किया था कि गुंडागर्दी और आतंक के कारण कैराना से पलायन नहीं होने देंगे। पिछले दिनों कैराना के सराफा व्यापारी से कुख्यात बदमाश फुरकान ने रंगदारी मांगी, तो व्यापारियों ने आंदोलन किया।
बाजार बंद रखा तथा हड़ताल करने की चेतावनी दी। कैराना कस्बा से दो व्यापारियों के पलायन की तैयारी ने फिर से इस बात को हवा दे दी है कि कैराना के हालात अभी ठीक नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
कैराना से 346 परिवारों के पलायन का मुद्दा उठाने वाले भाजपा सांसद हुकुम सिंह का कहना है कि काफी समय से वह कैराना में गुंडागर्दी और बढ़ते अपराध के कारण पलायन होने का मुद्दा उठाते रहे हैं। गुंडागर्दी के कारण ही व्यापारियों में दहशत का माहौल पैदा हुआ। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी व्यापारी के पलायन करने की उन्हें जानकारी नहीं है। यदि कोई व्यापारी ऐसा करने की सोच रहा है, तो वह व्यक्तिगत तौर पर उनसे बात करेंगे। व्यापारियों को समझाया जाएगा और सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाया जाएगा।
उनका प्रयास रहेगा कि कोई भी व्यापारी कैराना से पलायन न कर पाए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद गुंडों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो रही है।
पूर्व की सरकार के दौरान बदमाशों की गिरफ्तारी करने में पुलिस हिचकिचाती थी, लेकिन अब बदमाशों को संरक्षण देने वाले भी जेल भेजे जा रहे हैं। पिछले दिनों जिस बदमाश ने कैराना के सराफ से रंगदारी मांगी थी, उसमें पुलिस ने काफी कार्रवाई है। फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए अनेक स्थानों पर दबिश दी जा चुकी हैं। वह अधिकारियों से बातचीत कर बदमाश को जल्द गिरफ्तार कराने का प्रयास करेंगे।