फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   GST raid on hotel in Shamli, Thana Bhavan

Shamli News: शामली, थानाभवन में होटल पर जीएसटी का छापा

Fri, 09 Dec 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
GST raid on hotel in Shamli, Thana Bhavan
चौसाना में बंद पडा बाजार - फोटो : SHAMLI
शामली, थानाभवन में होटल पर जीएसटी का छापा
विज्ञापन

शामली/चौसाना/गढ़ीपुख्ता/झिंझाना/थानाभवन। जीएसटी विभाग के अधिकारियों की टीम ने शामली व थानाभवन में दो होटलों पर पहुंचकर जांच की। उधर, जिले के कई कस्बों में जीएसटी की टीम के आने की सूचना पर बाजार बंद हो गए।
जीएसटी की टीम द्वारा शामली समेत जिले में प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। बृहस्पतिवार को जीएसटी शामली की टीम ने शहर के दिल्ली रोड स्थित होटल और थानाभवन में एक होटल पर पहुंचकर कई घंटे तक तक जांच की। टीम ने दस्तावेज व पूछताछ कर लौट गईं। असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत व्यास ने बताया कि कुछ दुकानदारों पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन न होने के कारण यह अभियान चल रहा है। दुकानदारों से कहा जा रहा है कि वे अपना जीएसटी का रजिस्ट्रेशन करा लें। थानाभवन में जीएसटी विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को रोटी बोटी होटल पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने होटल स्वामी को जीएसटी नंबर का पंजीकरण के लिए आवेदन करने के लिए कहा।
विज्ञापन

थानाभवन में टीम के आने की सूचना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। नगर में दूसरे दिन भी पूरी तरह से बाजार बंद हो गए। टीम में जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर धर्मेंद्र कुमार व प्रशांत व्यास ने वाणिज्य कर अधिकारी भूपेंद्र कुमार, संदीप कुमार शामिल रहे। अधिकारियों ने होटल पर की जा रही बिक्री के संबंध में जानकारी लेने के बाद बताया कि होटल पर 40 लाख रुपये की बिक्री से कम है। अत: कोई जुर्माना नहीं किया गया है। होटल स्वामी को जीएसटी नंबर लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौसाना में बृहस्पतिवार दोपहर को बाजार में अफवाह फैली कि जीएसटी टीम कस्बे में पहुंचने वाली है। टीम के आने की सूचना पर व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई और बाजार बंद होने लगा। धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिर गए। शाम तक बाजार बंद रहा। बाद में लोगों को पता चला कि टीम के आने की सूचना केवल अफवाह थी। फिर भी दुकानदारों ने अपनी दुकानों को नहीं खोला। दूर दराज से आए खरीदारी के लिए ग्रामीण परेशान नजर आए। गढ़ीपुख़्ता में भी जीएसटी टीम के पहुंचने की अफवाह पर बाजार की अधिकांश दुकानें बंद हो गईं। काफी समय तक दुकानें बंद रहने के दौरान जीएसटी टीम के नहीं पहुंचने पर दुकानदारों ने राहत की सांस ली। हालांकि कुछ छोटे दुकानदारों ने दुकानें खोली हुईं थीं।

झिंझाना में तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जीएसटी की टीम आने की अफवाह के चलते दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए, लेकिन कोई अधिकारी कस्बे में नहीं आया। अफवाह के चलते दो दिनों से कस्बे में बाजार बंद रहे। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आशीष मित्तल द्वारा दुकानदारों को समझाने के बाद भी दुकानदार जीएसटी अफसरों के डर के कारण दुकान खोलने को तैयार नहीं है। शाम को भाजपा नेता खुर्शीद आलम ने बंद बाजार को खुलवाया। कस्बे के दुकानदारों को कहा कि किसी भी अधिकारी के आने पर घबराने की जरूरत नहीं है। जिन दुकानदारों के पास जीएसटी नंबर नहीं है वह अपना जीएसटी में रजिस्ट्रेशन करा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed