{"_id":"5adf70554f1c1bed778b4cd6","slug":"growing-temperature-started-to-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ता तापमान झुलसाने लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ता तापमान झुलसाने लगा
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए चेहरे पर कपड़ा लपेटकर जाती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ने और गरम हवाओं के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल है। झुलसाने वाली गर्मी के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। मंगलवार को नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से से गरम हवाएं चलने से आवागमन के दौरान लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन भीषण गर्मी पड़ेगी। दिन में गरम हवाएं चलने से दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार के बाद मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में बूंदाबांदी होने के बाद मौसम धीरे-धीरे गरम होने लगा है। मंगलवार की सुबह दिन निकलते ही भगवान सूर्यदेव ने आग उगलनी प्रारंभ कर दी। दोपहर होते हुए गरम हवाएं चलनी प्रारंभ हो गई। नौ किमी प्रति घंटा गरम हवाएं चलने से दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। पूरे दिन गर्मी होने के कारण लोगों का हाल -बेहाल रहा। मंगलवार को दिन का तापमान इस मौसम का सबसे अधिक रिकार्ड दर्ज किया गया। पूरे दिन गर्मी से शाम सात बजे के लगभग दिन के तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के बाद तापमान 31डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलूवालिया ने बताया कि दो दिन तक भीषण गर्मी होने से बुधवार को दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 20 सेल्सियस व बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियश तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को आकाश में बादल छाने के बाद मौसम में बदलाव शुरू होगा। शुक्रवार - शनिवार और रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिह ने बताया कि अगले एक सप्ताह में दिन और रात में गरम मौसम रहेगा। गरम मौसम होने से दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
लू से कैसे करें बचाव
1--- पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ, नींबू का पानी उपयोग करें।
2- हल्के रंग के ढीले कपडे पहने, सिर को ढक कर निकलें।
3- लू से प्रभावित व्यक्ति को छाये में लेटाकर सूती गीले कपड़े से पोंछे।
4- लू लगने के लक्षणों को पहचानें
5 यदि कमजोरी लगे, सिर दर्द हो उल्टी महसूस हो, तेज पसीना, चक्कर आए तो डाक्टर से संपर्क करें।
6 बीमार और गर्भवती महिलाएं अतिरिक्त सावधानी बरतें।
7- निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस का प्रयोग करे।
8 बच्चों को कभी भी बंद वाहन में अकेले न छोड़ें।
9- संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें।
सोमवार का अधिकतम तापमान ---- न्यूनतम तापमान
36 डिग्री सेल्सियस ----- 20 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार का अधिकतम तापमान ---- न्यूनतम तापमान
37 डिग्री सेल्सियस तापमान ------- 20 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन