फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Group women will promote government schemes

योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगी समूह की महिलाएं

Tue, 03 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Group women will promote government schemes
सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगी समूह की महिलाएं
विज्ञापन

थानाभवन। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्वास्थ्य विभाग एवं सरकार की ओर से योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार करेंगी। सोमवार को खंड विकास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चयन के लिए महिलाओं की परीक्षा आयोजित की गई।

सोमवार को खंड विकास कार्यालय में खाद्य पोषण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से ब्लॉक के 35 गांवों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की परीक्षा आयोजित की गई। लखनऊ के ट्रेनिंग अफसर शिवकुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा सौ नंबर की आयोजित हुई। इसमें बीस नंबर अलग से इंटरव्यू के होंगे। बताया कि परीक्षा के बाद अधिक अंक लाने वाली 50 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का चयन किया जाएगा। ये महिलाएं स्वास्थ्य विभाग और सरकार की योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करेंगी। अभियान के तहत घर-घर महिलाओं को जच्चा-बच्चा के लिए सावधानी, टीकाकरण तमाम बिंदुओं पर जानकारी देंगे। इस मौके पर नेशनल रिसोर्स पर्सन आशीष सिंह, जिला मिशन प्रबंधक ममता देवी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक संदीप कुमार सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed