फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   groom left marriage in middle after not getting a car in Kandhla Shamli

कार के लिए बीच में छोड़ा निकाह: लड़के के जाने पर लड़की वालों ने दूल्हे के पिता को बनाया बंधक, फिर ले गई पुलिस

Sun, 19 Feb 2023 08:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 19 Feb 2023 08:43 PM IST
सार

दूल्हे की कार की मांग करने पर दुल्हन पक्ष हक्का-बक्का रह गया। उन्होंने दूल्हे पक्ष व उसके परिजनों की काफी मान-मनौवव्ल की, लेकिन दूल्हा नहीं माना। वह निकाह बीच में ही छोड़कर चला गया।

विज्ञापन
groom left marriage in middle after not getting a car in Kandhla Shamli
थाने में हंगामा करते दूल्हे के घरवाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के कांधला कस्बे में निकाह के दौरान दूल्हे की कार की मांग को लेकर हंगामा हो खड़ा गया। इस दौरान दूल्हा निकाह बीच में छोड़कर चला गया। गुस्साए परिजनों ने दूल्हे के पिता व बरात को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझा-बुझाकर लड़के के पिता को बंधन मुक्त कराकर अपने साथ थाने ले आई।

विज्ञापन

कांधला देहात नई बस्ती निवासी यासीन की दो पुत्रियों शाइस्ता व गुलशन की रविवार को कैराना व बागपत क्षेत्र से बरात आई हुई थी। इस दौरान दोनों पक्षों में खुशी का माहौल था। निकाह की रस्में चल रही थी। इसी दौरान कैराना क्षेत्र से आए दूल्हे बिलाल ने कार की मांग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे की कार की मांग करने पर दुल्हन पक्ष हक्का-बक्का रह गया। उन्होंने दूल्हे पक्ष व उसके परिजनों की काफी मान-मनौवव्ल की, लेकिन दूल्हा नहीं माना। वह निकाह बीच में ही छोड़कर चला गया। इससे गुस्साए दुल्हन पक्ष ने बिलाल के पिता मकबूल व बरातियों को बंधक बना लिया।

विज्ञापन

दूल्हे की हरकत के बाद वहां हंगामा हो गया। सभी बराती वहां से चुपचाप एक-एक करने निकलने लगे। इस दौरान बागपत से आई बरात को दुल्हन के साथ विदा कर दिया गया। कैराना से आई बरात के लोग वहीं मौजूद थे। दूल्हे के पिता को बंधक बनाने व हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

मामले की जानकारी करने के बाद दुल्हन पक्ष को समझा-बुझाकर पुलिस दूल्हे के पिता को थाने ले आई। शाम तक दुल्हन पक्ष बिलाल पक्ष पर कार्रवाई कराने की मांग कर रहा था। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed