फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   green signal for development works worth crores

करोड़ों के विकास कार्यों को हरी झंडी

Sat, 25 Sep 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
green signal for development works worth crores
कांधला नगर पालिका में बोर्ड बैठक के दौरान महिला सभासद का स्वागत करते एसडीएम न्यायिक देवेंद्र सि? - फोटो : SHAMLI
कांधला। नगर पालिका परिषद की शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में नगर में करोड़ों के विकास कार्य सर्वसम्मति से पास किए गए।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष हाजी वाजिद हसन की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिशासी अधिकारी व न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने सभासदों को परिचय के दौरान पुष्प भेंट किए। बैठक में पालिका सभागार कक्ष का सुंदरीकरण, नगर में बच्चों युवा वर्ग के लिए लाइब्रेरी, शादी समारोह के लिए बरातघर निर्माण तथा नगरपालिका की आर्थिक आय के स्रोत को बढ़ाने के लिए नाम परिवर्तन पर 300 रुपये रसीद शुल्क, मोहल्ला खैल में पालिका की जमीन पर 20 दुकानों का निर्माण, न्यू राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास पालिका की बिल्डिंग में मार्केट का निर्माण, नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 20 कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की गई। सभी वार्डों से डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने के लिए वाहन लगाए जाने सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
बोर्ड मीटिंग के दौरान सभासद तैय्यब ने नगर का राशन कोटा बढ़ाने तथा सभासद इलियास जंग ने अब्दुल हमीद चौक से लेकर छोटी नहर तक बाईपास मार्ग निर्माण तथा मार्गों के दोनों ओर नालों के निर्माण की मांग की। सभासद तनुज कुमार ने वार्ड-11 में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम से भव्य बरात घर निर्माण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए प्रथम बार महिला सभासद पतियों के स्थान पर महिला सभासद ने बोर्ड मीटिंग को संबोधित करते हुए महिला सभासद पूजा काकरान, शबनम ने अपने वार्ड की विभिन्न समस्याओं को बोर्ड में रखकर निस्तारण कराए जाने की मांग की। एसडीम देवेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सभासदगण विकास के लिए सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सभासद पतियों की नो एंट्री
कांधला। बोर्ड बैठक में पूर्व में सभासद पति ही पहुंचते थे। इस पर कई बार कुछ लोगों ने आपत्ति भी दर्ज की, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया था। पालिका के ईओ प्रभारी और न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने इस मामले में बोर्ड बैठक से पूर्व निर्देश दिए की बोर्ड बैठक के दौरान महिला सभासद मौजूद रहेगी। उनके वार्ड की समस्या को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। महिला सभासदों ने बोर्ड बैठक में पहुंचने पर ईओ देवेंद्र सिंह का अभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed